Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

जहरीले साँपों के साथ रहता था शख्स, खो बैठा अपनी जिंदगी

आपने ऐसा कई बार देखा होगा कि लोगों को जानवरों से काफी प्‍यार होता है वो जानवरों के साथ ही रहते हैं वहीं आज हम आपको एक ऐसे ही शख्‍स से मिलाने जा रहे हैं जिसके हरकत देखकर हर कोई हैरान है। ये इंसान जहरीले सांपों से खेलता था, कोबरा के साथ सेल्फी लेता था। भले आपको सुनकर काफी अजीब लग रहा होगा कि कोई ऐसा कैसे कर सकता है। तो आपको बता दें कि इस शख्‍स को सांपों के प्रति दीवानगी कुछ इस कदर थी कि वो जिम में भी सांप के साथ एसरसाइज करता, कंप्यूटर और टीवी भी सांप के साथ ही देखता था।

सामने आया खौफनाक सच :

ये व्‍यक्ति मलेशिया का रहने वाला है और इसका नाम अबू जरीन हुसैन है। ये इंसान अब इस दुनिया में तो नहीं है क्‍योंकि इसकी दीवानगी ने इसकी जान ले ली। कोबरा के डंसने से इसकी मौत हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हुसैन को हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

dangerous snakes

हुसैन की चर्चा उस समय होने लगी जब जब हुसैन की सांप से शादी की खबर सामने आई थी। हुसैन को लगता था कि सांप के रूप में उसकी मरी हुई गर्लफ्रेंड का जन्म हुआ है। हुसैन मलेशिया के फायर और रेस्क्यू डिपार्टमेंट में काम करता था। वो घर-घर जाकर सांपों को पकड़ता था। हुसैन दुनिया में काफी मशहूर था।

उसका काम था कि वो घर-घर जाकर सांप को पकड़ता था और साथियों को ट्रेनिंग देता था। वो घर में सांप को इसलिए रखता था ताकी वो उनके व्यवहार को समझ सकें। हुसैन ने कहा था कि उन्होंने सांप पकड़ने का हुनर अपने पिता से सीखा है। पिछले साल वो एशियाज गॉट टैलेंट में भी हिस्सा लिया था। लेकिन वो अगले राउंड तक नहीं पहुंच पाया था।

मलेशिया के रहने वाले 33 वर्षीय फायरफाइटर को लोग स्नैक विसपेरर के नाम से जानते थे। कोबरा दुनिया के सबसे लम्बे ज़हरीले सांप माने जाते है। ये छह मीटर तक लंबा हो सकता है। कोबरा अन्य सांपों को भी खा जाते हैं चाहें वो जहरीले ही क्यों ना हो।

Related posts

तस्वीरों में देखिये कैसे बच्चों ने डांस कर सबको झुमाया!

Sudhir Kumar
8 years ago

Photos: PM मोदी ने 60 हज़ार करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Srishti Gautam
7 years ago

शेयर बाजार सबसे बड़ी गिरावट के साथ 35 हजार के नीचे बंद

Shashank
7 years ago
Exit mobile version