Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

सोफिया हयात को यूजर ने दिया 20 लाख में रात बिताने का ऑफर

sofia hayat

sofia hayat

पिछली बार जब पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी सोफिया हयात ने सुर्खियों में आई तो वह अपने रोमानियाई प्रेमी के साथ ‘टेम्पल ऑफ़ अवाकनिंग’ में शादी कर रही थी। अब मॉडल-अभिनेत्री-नून पति व्लाद के साथ अपने प्रेम-वीडियो को लेकर ख़बरों में बनी हुई है। सोफिया हयात हमेशा से अपने हॉट फिगर और अदाओं के कारण चर्चाओं में बनी रहती हैं। इसके अलावा उनके साथ कई विवाद भी जुड़े हुए हैं जिससे उन्हें एक अलग पहचान मिलती है। इस बीच सोफिया हयात को उनके एक फैन ने ऐसा ऑफर दिया है जो सभी के होश उड़ा देगा।

विवादों से है पुराना नाता :

‘बिग बॉस’ की एक्स कंटेस्टेंट सोफिया हयात हमेशा से किसी न किसी विवाद को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर चाहे अपनी अंतरंग तस्वीरें डालना हो या पति के साथ हनीमून की तस्वीरें शेयर करना, सोफिया हमेशा से लोगों की नजर में चढ़ती रहती हैं।

सोफिया हयात ने इन्स्ताग्राम पर पति के साथ हनीमून मनाते हुए कमरे का वीडियो भी शेयर किया था जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी। इसके अलावा भी सोफिया आये दिन अपनी हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं जिसे देखकर लोग काफी हैरान रह जाते हैं।

यूजर ने दिया ऑफर :

हाल में सोशल मीडिया पर किसी यूजर ने सोफिया हयात को अश्लील मैसेज कर दिया। इस मेसेज को देखते ही वो भड़क उठीं। सोफिया ने उस शख्स की असलियत सभी को दिखाने के लिए चैट को इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया। सोफिया को मैसेज करने वाले शख्स का इंस्टाग्राम अकाउंट @abhisheksinghbisht8 है। इस शख्स ने सोफिया को 20 लाख रुपए देकर 1 रात उसके साथ बिताने का ऑफर दिया था।

सोफिया ने भी उसे करार जवाब दिया। सोफिया ने लिखा कि मेरे ईमान को कोई 20 लाख तो क्या 20 करोड़ में भी नहीं खरीद सकता। क्या तुम अपनी मां को खरीदोगे ? सोफिया अक्सर सोशल मीडिया पर बोल्ड फोटो शेयर करती हैं। यही वजह है कि कई बार यूजर्स उन्हें निशाना बनाते हैं।

Related posts

MMS की वजह से सुर्खियों में छाई थी, अब कर रही रॉयल शादी!

Praveen Singh
8 years ago

वीडियो: अजगर के मुंह में 1 घंटे तक रहा युवक और फिर…

Praveen Singh
8 years ago

अजलान शाह कप का फाइनल आज, भारत और ऑस्ट्रेलिया लड़ेंगे खिताबी जंग!

Divyang Dixit
9 years ago
Exit mobile version