Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

कानपुर नगर से प्रत्याशी को लेकर समाजवादी पार्टी में हो रहा मंथन

2019 के लोकसभा चुनावों की सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। समाजवादी पार्टी ने भी बसपा से गठबंधन के बाद चुनाव में उतारे जाने वाले प्रत्याशियों के नाम पर मंथन करना शुरू कर दिया है। इस बीच समाजवादी पार्टी से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कई बड़े नेताओं ने आवेदन किया है। हालाँकि किसी भी प्रत्याशी पर आखिरी फैसला तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का होगा। इस बीच कानपुर से सपा के एक दिग्गज नेता ने प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर आवेदन किया है जिनकी दावेदारी काफी मजबूत दिखाई दे रही है।

दावेदार लगा रहे लखनऊ के चक्कर :

2019 के लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन होने के पहले सपा और बसपा कार्यकर्ता सड़क पर आए दिन लड़ते-झगड़ते रहते थे। अखिलेश सरकार के दौरान बसपा कार्यकर्ताओं पर कई मुकदमे दर्ज किए गए। मगर गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव में मिली जीत के बाद दोनों दल के कार्यकर्ता काफी खुश नजर आ रहे हैं। वे मिलकर 2019 लोकसभा चुनाव जीतने के लिए रणनीति बना रहे हैं। गठबंधन होने के बाद दावेदारों ने कानपुर से लेकर लखनऊ और इटावा तक चक्कर लगान शुरू कर दिया है। कानपुर शहर से ज्यादा अकबरपुर और मिश्रिख सीट पर टकटकी लगा दी है। सपा और बसपा के दर्जनभर से ज्यादा दावेदारों ने पार्टी हाईकमान से टिकट की मांग की है।

माया गुप्ता हो सकती है प्रत्याशी :

लोकसभा 2019 फतह करने के लिए सपा-बसपा के नेता यूपी में अपनी सियासी जमीन तैयार करने में जुटे हैं। दोनों दलों के टिकट के दावेदार भी अब एक्शन में आ गए हैं। वे टिकट के लिए जुगाड़ लगाने लगे हैं। सपा और बसपा के बीच जो टिकटों को लेकर फार्मूला बना है, उसके मुताबिक अकबरपुर और मिश्रिख सीट बसपा के खाते में जाएगी। कानपुर नगर से सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता श्रीप्रकाश जायसवाल भाजपा को टक्कर देंगे। इसके अलावा समाजवादी पार्टी से माया गुप्ता को चुनाव के मैदान में उतारा जा सकता है। माया गुप्ता ने मेयर का चुनाव लड़ा है और भाजपा के बेस वोटबैंक में सेंधमारी कर एक लाख से ज्यादा वोट हासिल किया था।

Related posts

Television stars at the launch of Cinema Premier League to take on IPL

Ketki Chaturvedi
6 years ago

Poor Condition of Gomti Barrage, Lucknow

Kamal Tiwari
7 years ago

LIVE IPL Auction 2017: सबसे महंगे बिके क्रिस वोक्स

Namita
8 years ago
Exit mobile version