Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

कांच की तरह पारदर्शी है भारत की इस नदी का पानी

एक समय ऐसा भी था जब भारत को सोने की चिड़िया माना जाता था। यहाँ पर नेचुरल हर सामान मौजूद है। प्राकृतिक सौंदर्य से लेकर तरह-तरह पक्षी यहाँ पर पाए जाते हैं। यहाँ पर इतनी बड़ी नदियाँ है कि जिसकी वजह से हमारा भारत एक सम्पन देश माना जाता था लेकिन आज कल बढ़ते प्रदूषण के कारण भारत में नदियों का बहुत तेज़ी से पतन हो रहा है। लेकिन हमारे भारत देश में एक नदी ऐसी भी है जिसकी सफाई देखकर विदेश से आये लोग भी हैरान रह जाते हैं। आज हम आपको उसी नदी के बारे में बताने जा रहे हैं।

भारत में है सबसे साफ़ नदी :

भारत सरकार ने बहुत से ऐसे कार्यक्रम चलाये हैं जिनसे नदियों की सफाई की जाये और हर साल कई करोड़ रुपये इनकी सफाई पर खर्च किये जाते हैं लेकिन कितना पैसा इन पर सही मायनो में लगता है, ये सभी जानते हैं। ये बात तो किसी से भी नहीं छुपी है कि आज नदियों का क्या स्तर हो चुका है।

आज हम आपको एक ऐसी नदी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे हम भारत की सबसे साफ़ नदी कह सकते हैं। ये नदी भारत की सबसे साफ़ नदी है जिसका पानी इतना साफ़ है कि इसका तल आसानी से देखा जा सकता है।

इस नदी का नाम उमगोट है जिसका एक-एक पत्थर क्रिस्टल की तरह साफ दिखाई देता है। इस में धूल का एक कण भी नहीं दिखाई देता है। ये नदी मेघालय की राजधानी शिलॉग से 95 किलोमीटर दूर है। नदी में नाव पर चलना से ऐसा लगेगा कि आप किसी कांच पर नाव चला रहे हों। इसकी सफाई का अंदाज़ा लगाना बहुत मुश्किल है।

यहाँ पर्यटक इस नदी को देखने आते है तो उनको ऐसा लगता है कि मानो वह किसी दूसरी दुनिया में आ गए हों। एक तो इतनी साफ़ पानी वाली नदी और उसके चारो तरफ का खूबसूरत नज़ारा उसकी ख़ूबसूरती में और चार चाँद लगा देता है। लोगों को इसकी साफ़ पानी की मिसाल हमेशा याद रहती हैं। कहते है कि ये नदी स्वर्ग की नदी लगती है। ये नदी बांग्लादेश और इंडिया के बीच में बहती है और अपनी ख़ूबसूरती की वजह से दोनों देशो में जानी जाती है।

Related posts

बाहर से वीरान नजर आ रहा ये ‘द्वीप’, लेकिन अंदर से है स्वर्ग जैसा!

Praveen Singh
7 years ago

लड़की की फोटो में छिपा है ‘खौफनाक’ राज, क्या आपको दिखा!

Praveen Singh
7 years ago

Homemade face pack.

anjalishuklaweb64
7 years ago
Exit mobile version