Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

मध्य प्रदेश के वीआईपी पेड़ की सुरक्षा में खर्च होते है लाखो रूपये

दुनिया भर में मशहूर हस्तियों और राजनेताओं को उनकी जान की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी दिए जाते हैं जिससे उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। ये सभी लोग देश की जिम्मेदारी होते हैं और यही कारण है कि करोड़ों रूपये खर्चा करने के बाद सरकार इनकी सुरक्षा करती है। लेकिन क्या किसी ने सूना है कि सरकार द्वारा एक पेड़ की सुरक्षा के लिए उसके पास पुलिस तैनात की गयी हो। सुनने में अजीब लगता है लेकिन ऐसा सच में मध्य प्रदेश में हुआ है।

पेड़ को माना जाता है अनमोल :

मध्यप्रदेश के सलामतपुर में मौजूद एक पीपल का पेड़ इतना अनमोल माना जा रहा है कि सरकार खुद इसकी सुरक्षा में दिलचस्पी ले रही है और कई वर्षो से लगातार इसे सुरक्षित रखा गया है। ये कोई सामान्य पीपल का पेड़ नही है बल्कि बौधवृक्ष है।

इसके नीचे बैठकर सिद्धार्थ ने ज्ञान की प्राप्ति की और वो बुद्ध बने जिसके बाद बौद्ध धर्म की शुरुआत हुई थी। इस विशेष वृक्ष के साथ एक अनोखी कहानी भी जुडी है जिसे जानने के बाद आप भी बड़ा गजब कहने वाले है।

ये पेड़ खुद श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे ने लगाया था जिसका इस पेड़ का श्रीलंका में महत्व सम्राट अशोक के काल से है। जब श्रीलंका भी उनके अधिकार क्षेत्र में आ गया था और तब जब वो सारे विश्व में शान्ति का सन्देश देने में लग गये।

उन्होंने श्रीलंका में भी यही पेड़ लगाया था। उस पेड़ की शाखाओं से कई और पेड़ भी लगाए गये और उसी पेड़ की शाखा से ही महिन्द्रा राजपक्षे ने भारत में भी वही पेड़ लगाया और भारत श्रीलंका के रिश्तो को मजबूत करने पर जोर दिया। इसके बाद से ही ये पेड़ बेहद ही कीमती हो गया और इसकी सुरक्षा की जाने लगी इस पेड़ की सुरक्षा करने के लिए 24 घंटे 4 गार्ड हर समय तैनात रहते है।

इसके चारो तरफ काफी ऊँची ऊँची लोहे की जालियां बनाई गयी है ताकि कोई भी पशु या उपद्रवी इसे नुक्सान न पहुंचा सके। इसके लिए पानी की आपूर्ति हेतु हमेशा ही एक टेंकर एडवांस में तैयार रखा जाता है ताकि ये वृक्ष और भी ज्यादा फले फूले जिससे कि लोग इसे देखकर के श्रीलंका और भारत के रिश्तो को इस पेड़ के साथ मजबूत होते हुए देख सके।

Related posts

फेमस स्पा में 180 महिलाओं का यौन शोषण, हुआ ये बड़ा खुलासा

Praveen Singh
7 years ago

रियो ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचे सानिया-बोपन्ना !

Shashank
8 years ago

माधव सूर्यांश, प्रिशा अग्रवाल अंडर-8 आयु वर्ग में विजेता

Sudhir Kumar
7 years ago
Exit mobile version