हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात की मशहूर एयरलाइन्स एतिहाद एयरवेज ने दुनिया की सबसे महँगी विमान सेवा की शुरुआत की है। यह फ्लाइट मुंबई से न्यूयॉर्क के लिए होगी।


सुविधाएँ:
- यूएई की एयरलाइन्स एतिहाद एयरवेज ने मुंबई से न्यूयॉर्क के लिए दुनिया की सबसे महँगी विमान सेवा शुरू की है।
- इसका मुंबई से न्यूयॉर्क तक का किराया 25.22 लाख रुपये प्रति टिकट है।
- यह फ्लाइट एयरबस ए380 है, जिसका नाम ‘द रेजिडेंस’ है और इसमें सभी तरह की सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
- इस फ्लाइट की सिटिंग कैपेसिटी 496 यात्रियों की है।
- फ्लाइट में यात्रियों को 3 कमरों का अपार्टमेंट दिया जायेगा, जिसमें लिविंग रूम, बेडरूम और शावर रूम शामिल होंगे।
- साथ ही 32 इंच फ्लैट टीवी, टू-वे फोल्डिंग डाइनिंग टेबल और लेदर डबल सोफ, सर्विस के लिए बटलर और एग्जीक्यूटिव शेफ भी मौजूद रहेंगे।
- इसके अलावा लक्ज़री कार में पिक और ड्राप फैसिलिटी, प्राइवेट चेक इन, प्राइवेट लाउन्ज एक्सेस भी शामिल हैं।
- यह फ्लाइट मुंबई से अबू-धाबी, लन्दन होते हुए न्यूयॉर्क पहुंचेगी।
- एतिहाद एयरवेज की वाईस प्रेसिडेंट नीरजा भाटिया के अनुसार, गर्मियों में लोग सफ़र ज्यादा करते हैं, जिसे देखते हुए हमने इस सर्विस को लांच किया है।
- गौरतलब है कि, मुंबई से ओवरसीज ट्रैफिक सबसे ज्यादा न्यूयॉर्क के लिए है।
- यह सुविधा 1 मई से शुरू की गयी है।
- इस फ्लाइट का मुंबई से अबू-धाबी तक का किराया- 3.31 लाख रूपए, मुंबई से लन्दन- 17.25 लाख रूपए और मुंबई से न्यूयॉर्क- 25.22 लाख रूपए है।
- फ्लाइट में तीन सर्विस क्लास हैं, जिसमें से सबसे महँगी सर्विस फर्स्ट क्लास की है।
- मुंबई से न्यूयॉर्क तक की दूरी तय करने में इस फ्लाइट को करीब 19 से 21 घंटे का समय लगेगा।


UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें