प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर श्रद्धांजलि दी और ‘राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज पॉर्टल‘ का शुभारंभ किया।

पीएम मोदी ने किया शुभारंभ-

National Talent Search Portal

  • दुनिया भर में हॉकी के जादूगर के नाम से हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद सिंह प्रसिद्द हैं।
  • पीएम मोदी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद के खेल कौशल के बूते भारतीय हॉकी में अद्भुत कारनामे हुए हैं।
  • उनके जन्मदिन को देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • मोदी ने कहा कि देश में अद्भुत खेल प्रतिभा है।
  • प्रधानमंत्री ने कहा, ‘इस क्षमता के उपयोग के लिए पॉर्टल शुरू किया गया है, जो युवाओं को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सही दिशा और सहयोग देगा।’
  • मोदी ने कहा, ‘खेल के लिए शारीरिक तंदरुस्ती, मानसिक सतर्कता और व्यक्तिगत विकास जरूरी है।’
  • बता दें कि मेजर ध्यानचंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
  • 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद में जन्मे मेजर ध्यानचंद हॉकी के जादूगर कहलाते है।

हॉकी मैदान में हुआ मेजर का अंतिम संस्कार

  • हिटलर से खुद ध्यानचंद के जर्मन सेना में शामिल कर बड़ा पद देने की पेशकश की।
  • मगर मेजर ने भारत में रहना पसंद किया।
  • वियना के एक स्पोर्ट्स क्लब में चार हाथों में चार छड़ी पकड़े हुए उनकी एक मूर्ति लगाई है।
  • 1956 में मेजर को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
  • विश्व हॉकी जगत के शिखर पर जादूगर की तरह छाए रहने वाले मेजर ध्यानचंद का 3 दिसम्बर 1979 को देहांत हो गया।
  • झांसी में उनका अंतिम संस्कार किसी घाट पर न होकर उस मैदान पर किया गया, जहां वो हॉकी खेला करते थे।
  • क्रिकेट में जो स्थान डॉन ब्रैडमैन, फुटबॉल में पेले और टेनिस में रॉड लेवर का है, वही स्थान हॉकी में मेजर ध्यानचंद का है।

यह भी पढ़ें: 15 साल बाद एक बार फिर विश्व चैंपियन बनी टीम इंडिया

यह भी पढ़ें: मे. ध्यानचंद इन खास बातों से बनें हॉकी के जादूगर

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें