Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

पीएम मोदी के बारे में महान भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने की थीं ये 4 भविष्यवाणियाँ

[nextpage title=”नास्त्रेदमस” ]

विश्वविख्यात फ्रेंच भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने 16वीं शताब्दी में भविष्य में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी करते हुए एक किताब ‘द प्रोफेसीज’ लिखी थी, जिसमे उन्होंने वर्ष 3037 तक की भविष्यवाणियां की हुई हैं। नास्त्रेदमस ने फ्रांस की राज्य क्रांति, परमाणु हमलों, राजीव गांधी की मृत्यु, 9/11 वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला जैसी सैकड़ों घटनाओं की जानकारी 16वीं शताब्दी में ही अपनी किताब के जरिये दे दी थी, जो आगे जाकर बिलकुल सही साबित हुई। पिछले कुछ सालों में उनकी 800 से भी ज्यादा भविष्यवाणियाँ सच साबित हो चुकी हैं।

नास्त्रेदमस ने अपनी किताब ‘द प्रोफेसीज’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में भी कुछ भविष्यवाणियाँ की हुई हैं। जिनमे से कुछ सही भी साबित हो चुकी हैं।

[/nextpage]

[nextpage title=”नास्त्रेदमस 2″ ]

नास्त्रेदमस ने 2014 में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की भविष्यवाणी पहले कर दी थी। मशहूर फ्रेंच कॉलमिनस्‍ट फ्रेंकोइस गॉटियर ने अपने ब्लॉग में नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों की विवरण करते हुए लिखा कि 21वीं सदी में भारत में एक पार्टी सत्ता में आएगी और दूसरी का पतन होगा। जिसे भाजपा और कांग्रेस से जोड़कर देखा जा रहा है।

[/nextpage]

[nextpage title=”नास्त्रेदमस 3″ ]

नास्त्रेदमस ने अपनी किताब में लिखा है कि 21वी सदी में भारत में एक महान नेता का जन्म होगा। इस व्‍यक्ति की अगुवाई में भारत के सभी दुश्मन देश ख़त्म हो जायेंगे और भारत दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बन जाएगा। विशेषज्ञों की माने तो यह व्यक्ति कोई और नहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं।

[/nextpage]

[nextpage title=”नास्त्रेदमस 4″ ]

नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी करते हुए लिखा है कि एक व्यक्ति 2014 से 2026 के बीच भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। पहले तो लोग इस व्यक्ति से नफरत करेंगे लेकिन बाद में सभी लोग इससे प्यार करेंगे। इस व्यक्ति को पूरी दुनिया में विजेता के रूप में जाना जायेगा। इस व्यक्ति के रहते कई देश भारत की शरण में आयेंगे।

[/nextpage]

[nextpage title=”नास्त्रेदमस 5″ ]

कुछ समय केंद्रीय गृहराज्य मंत्री किरण रिजिजू ने भी दावा किया था कि नास्त्रेदमस ने पीएम मोदी के बारे में भविष्यवाणियाँ की हैं। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिये नास्त्रेदमस की बात को लोगों के सामने रखा था। Amazing Fact नाम से किये गए उनके पोस्ट में भाजपा के विजय को समझाया गया था। किरण रिजिजू के फेसबुक पोस्ट में की गईं गणितीय गणनाएं:

हालांकि नास्त्रेदमस की कई भविष्याणियाँ सच साबित हो चुकी हैं। लेकिन इन भविष्यवाणियों के बारे में आज भी लोगों के बीच मतभेद हैं। कई लोग नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों को मात्र एक संयोग मानते हैं।

[/nextpage]

Related posts

पढ़ें राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन। 24 अप्रैल 2018

Shivani Awasthi
6 years ago

बाबा के दामाद का खुलासा: मेरी बीवी के साथ बिस्तर पर…

Praveen Singh
7 years ago

CWG 2018: मीराबाई चानू ने दिलाया भारत को पहला स्वर्ण

Shivani Awasthi
6 years ago
Exit mobile version