Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

चलती ट्रेन में अधेड़ ने की महिला से छेड़छाड़, वीडियो वायरल

देश  में लाखों लोग रोजाना ट्रेन में सफ़र करते हैं। माध्यम वर्गीय जीवन जीने वाले लोगों के लिए ट्रेन आवागमन का मुख्य साधन बन चुका है। ट्रेन में सफ़र करने वाले लोग भी काफी अजीब तरह के होते हैं। कुछ तो इनमें से शरीफ और सभ्य समाज से आने वाले होते हैं तो कुछ ऐसे होते हैं जो ट्रेन में भीड़ होने का गलत फायदा उठाते हैं और महिलाओं के साथ गलत हरकत करते हैं। ऐसी ही एक दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर एक पैसेंजर ट्रेन में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा बुजुर्ग आदमी महिला के साथ अश्लील हरकतें करता हुआ दिखाई दे रहा है।

9 मार्च का है वीडियो :

सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो 9 मार्च का बताया जा रहा है जिसमें ट्रेन में महिलाओं की स्थिति साफ़ तौर पर दिखाई गयी है। इस वीडियो को देखने के बाद किसी का भी सिर शर्म से झुक जायेगा। ट्रेन में महिलाओं के लिए मौजूद सुरक्षा इंतजाम की ये वीडियो साफ़ तौर पर पोल खोल रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो डालते समय यूजर ने लिखा कि यदि कोई पुलिसकर्मी इसे देख रहा है तो आदमी पर जरूर कार्रवाई करे। ये नजारा दिल्ली से बड़ौत (सहारनपुर) आने वाली पैसेंजर ट्रेन का हाल है।

https://www.youtube.com/watch?v=CVQ7XN_xi2Q&feature=youtu.be

अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने की छेड़छाड़ :

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक अधेड़ आदमी पास में बैठी महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। जब महिला चिल्लाते हुए उसे फटकार लगाती है तो दूसरे यात्री भी उस पर चढ़ने लगते हैं मगर दबने की जगह उल्टा अधेड़ ही सबको डांटने लगता है। बागपत से हजारों की संख्या में रोज महिलाएं ट्रेनों में सफर करती हैं। ट्रेनों में छेड़छाड़ की कई घटनाएं लोनी और बागपत के बीच के रास्ते में सामने आई हैं। पीड़ित महिला ने इस घटना की शिकायत पुलिस में नहीं की है। ऐसे में जीआरपी थाना पुलिस को भी  चुप्पी साधने का मौका मिल गया है। 7000 से ज्यादा लोगों ने इसे शेयर करके अपनी नाराजगी जताई है।

Related posts

भारत में कई जगहों पर भारतीयों के लिए है नो एंट्री

Shashank
6 years ago

शादियों में ट्राई करें नया स्टाइलिश लुक

Yogita
6 years ago

आज के नौ जवानों के लिए भी दिल का रोग बड़ा खतरा !

Manisha Verma
8 years ago
Exit mobile version