रोजमर्रा के भारतीय भोजन के आहार में शामिल चना और चने के दाल ने छलांग लागते हुए ऑक्सफोर्ड पहुंच गया है। सही सुना आपने ‘चना’ और ‘चना दाल’ का चयन ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी (ओईडी) में हो गया है। ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी (ओईडी) में शामिल किये गये कुछ नये शब्दों को सार्वजनिक किया गया है। जिसमें चना और चना दाल भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें… चीन ने भारतीय सैनिकों पर लगाया सीमा पार करने का आरोप!
हर तीन महीने पर नये शब्द जोड़ता है ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी :
- बता दें कि हर तीन महीने में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी नये-नये शब्दों को जोड़ता है।
- जिसमें जीवनशैली और समसामयिक विषयों से लेकर शिक्षा जगत शामिल है।
- इस बार ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में जोड़े गए 600 से ज्यादा नये शब्दों में चना और चना दाल शामिल हैं।
यह भी पढ़ें… दुनिया की एक चौथाई से ज्यादा आबादी Facebook पर!
शामिल हुआ टेनिस से संबंधित शब्द :
- इस बार चना और चना दाल के अलावा ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में टेनिस से संबंधित कुछ शब्द भी शामिल किए गए हैं।
- इनमें से प्रमुख है ‘फोर्स्ड एरर’ (forced error) और बेगेल (bagel)।
- टेनिस में बेगेल से मतलब है छह गेम्स के मुकाबले शून्य (सिक्स गेम्स टू लव)।
- चूंकि शून्य और बेगेल की शेप कुछ कुछ गोल होती है इसलिए इस स्थिति को ये नाम दिया गया है।
यह भी पढ़ें… मुंबई : रैनसमवेयर वायरस से प्रभावित हुई JNPT, काम-काज हुआ ठप्प!
woke और post-truth को मिली ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में जगह :
- चर्चित शब्द वॉक (woke) और पोस्ट ट्रूथ (post-truth) को भी डिक्शनरी में जगह मिली है।
- 2016 ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में ‘पोस्ट ट्रूथ’ को वर्ड ऑफ द ईयर घोषित किया गया था।
- ‘पोस्ट ट्रूथ’ को वर्ड ऑफ द ईयर घोषित किए जाने के बाद इसे संवाद में ज्यादा उपयोग किए जाने लगा था।
- इसके चलते इसे इस वर्ष इसे ओईडी में शामिल कर लिया गया।
- वहीं ‘वॉक’ शब्द को पिछले वर्ष वर्ड ऑफ द ईयर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।
- जिसका मतलब नस्लीय या सामाजिक भेदभाव और अन्याय के प्रति सतर्क रहना है।
यह भी पढ़ें… Apple ने किया जर्मन कंप्यूटर विजन कंपनी का अधिग्रहण!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#chana and chana dal entry oxford
#chana oxford dictionary
#Chickpea lentil
#gram
#Gram and gram dal
#Hindi word in Oxford Dictionary included
#Oxford dictionary gram and gram dal
#Oxford Dictionary New Word Incorporated
#oxford english dictionary
#oxford english dictionary chana
#ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी
#ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी
#ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी चना और चना दाल
#ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी नया शब्द शामिल
#ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में हिंदी शब्द शामिल
#ओईडी
#चना
#चना और चना दाल
#चना दाल