Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

इस राजपूत परिवार की दबंगई से डरता है पूरा पाकिस्तान

भारत की मिट्टी हमेशा से ही वीर पुत्र और पुत्रियों की जन्म भूमी रही है। इस मिट्टी के सुपुत्र-सुपुत्रियों ने समय समय पर अपने बल और पराक्रम का परिचय दिया है। भारत का ये पराक्रम सिर्फ देश में नहीं अब तो पूरी दुनिया में बढ़ चढ़ कर बोलने लगा है। कुछ ऐसा ही डंका पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में आज एक हिंदू रजवाड़े परिवार का बजता है जिससे पूरा पाकिस्तान खौफ खाता है। आज से नहीं बल्कि मुगलों के आक्रमण के काल से ही राजपूतों ने उनको कड़ी टक्कर दी है और कई बार उन मुगलों को धूल चटाई है। आज हम आपको इसी राजपूत हिंदू परिवार के बारे में बतायेंगे।

पाकिस्तान में बजता है डंका :

पाकिस्तान में उमरकॊट रियासत का राजपूत परिवार ऐसा है कि जिससे पूरा पाकिस्तान डरता है।

यह परिवार उमरकोट के शासक हमीर सिंह सॊढ़ा का है। इनके पिताजी चंदेर सिंह सॊढ़ा पाकिस्तान में 7 बार सांसद और सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।

हमीर सिंह के बेटे राजकुमार करणी सिंह के चरचे दुनिया भर में मशहूर हो चुके है।

राजा चंदेर सिंह पाकिस्तान पीपल पार्टी के संस्थापक सदस्यों में एक है।

भारत-पाक विभाजन के बाद से ये परिवार पाकिस्तान में रह रहा है और आज तक अपना दबदबा इस मुस्लिम मुल्क पर कायम किये हुये है।

मुस्लिम करते है चौकीदारी :

राणा हमीर सिंह सॊढ़ा के पुत्र करणी सिंह सॊढ़ा अपने पिता के समान निडर हैं।

करणी सिंह आये दिन पाकिस्तान के कई राजनैतिक कार्यक्रमों में नज़र आ आते हैं।

इनका विवाह जयपुर के ठाकुर राजा मान सिंह की सुपुत्री राजकुमारी पद्मिनी के साथ हुआ है।

इनका पूरा परिवार आज भी पाकिस्तान के ज़मीन पर ठाठ से जीता है।

इनकी दबंगई से समूचा पाकिस्तान खौफ खाता है।

इस परिवार के इर्द गिर्द हमेशा AK47 और शॊट गन से लदे हुए मुस्लिम अंगरक्षकों की टॊली होती है।

Related posts

पार्टी पर कब्जे के लिए अखिलेश यादव ने आजमाए ये पैंतरे!

Divyang Dixit
8 years ago

लखनऊ : रामकृष्ण मठ की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस पर निकाली गई शोभायात्रा

Desk
7 years ago

हार्ट अटैक से टीवी के इस मशहूर एक्टर का 26 वर्ष में निधन

Shashank
6 years ago
Exit mobile version