Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

पैसे देकर यहाँ मिलती हैं पसंद की दुल्हन, हर साल लगता है ये बाज़ार

people buy bride 5

दुनिया भर में हर कोई अपनी शादी के लिए उत्साहित होता है और काफी समय पहले से ही इसकी तैयारियां करना शुरू कर देता है। हर कोई चाहता है कि उसके लिए शादी का मौक़ा ऐसा बन जाये कि उसे और उसके पार्टनर को ये पल जीवन भर याद रहे। मगर दुनिया में एक जगह ऐसी भी है जहाँ पर किसी को दुल्हन ढूंढनी नहीं पड़ती बल्कि दुल्हनों की एक बाजार में बोली लगाई जाती है। ये शायद सुनने में सभी को अजीब लगेगा मगर ये सच है। आज हम आपको इस जगह के बारे में विस्तार से बतायेंगे जो यकीनन सभी को हैरान कर देगा।

बुल्गारिया में लगती है दुल्हनों के बोली :

सामान्यतौर पर हम सभी बाज़ार तभी जाते हैं, जब हमें कोई चीज की ज़रूरत महसूस होती है। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि इसी बाजार में आपको सामान के साथ ही दुल्हन भी मिल जाये। ये शायद सुनकर किसी को अजीब लगेगा मगर ये सत्य घटना है। बुल्गारिया में जाने पर आपको कुछ ऐसा ही नजारा दिखाई देगा। यहाँ के स्तारा जागोर नाम की जगह पर हर 4 साल में दुल्हनों का बाज़ार सजता है।

people buy bride

यहाँ आकर कोई भी व्यक्ति अपनी पसंद की लड़की ख़रीदकर उसे अपनी दुल्हन बना सकता है। इसके लिए दुल्हनें भी काफी सज धज कर तैयार होती हैं और खुद को खरीदने वाले दुल्हे का इंतजार करती हैं।

नहीं है कोई रोक :

बुल्गारिया में दुल्हन बेचने और ख़रीदने का यह चलन पिछली कई सदियों से चल रहा है। सरकार द्वारा इस पर कोई क़ानूनी रोक-टोक भी नहीं लगाई है। दुल्हनों का ये बाज़ार बुल्गारिया के कलाइदझी समुदाय के लोगों द्वारा लगाया जाता है। इस समुदाय के लोगों के अलावा कोई अन्य बाहरी व्यक्ति मेले में आकर दुल्हन नहीं ख़रीद सकता है।

इस बाज़ार में लड़कियों के साथ उनके परिवार के लोग भी आते हैं। जहाँ हमारे भारत में लड़के दहेज लेते हैं मगर यहाँ पर लड़की से शादी करने के लिए लड़कों को लड़की के घरवालों को दहेज के रूप में रक़म देना पड़ता है।

Related posts

2019 चुनावः गठबंधन से पहले बसपा ने शुरू की सभी 80 सीटों पर तैयारी

Shashank
7 years ago

VIDEO : देखें मौत से पहले कैमरामैन के वीडियो का सच

Praveen Singh
6 years ago

लखनऊ : रेल श्रमिकों के अधिवेशन में शामिल हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह

Desk
7 years ago
Exit mobile version