मेरठ में 1 एनजीओ की सूचना पर पुलिस ने रेड लाइट एरिया में एक कोठे पर अचानक छापा मारा। छापे में 4 लड़कियों को अपराधियों के चंगुल से मुक्त कराया गया। कोठा संचालिका पर आरोप है कि वह  नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार का धंधा करा रही थी। कोठा सं​चालिका को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इन सभी लड़कियों को यहाँ पर भारी सैलरी पर नौकरी का झांसा देकर लाया गया था और उसके बाद उन्हें बंधक बनाकर उनसे अवैध देह व्यापार का धंधा कराया जाने लगा था।

NGO ने दी सूचना :

मेरठ के एनजीओ फ्रीडम फर्म के सदस्य सुरेंद्र ने बताया कि उन्हें रेड लाइट एरिया में नाबालिग लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर लाये जाने की सूचना मिली थी। उन सभी लड़कियों को यहां बंधक बनाकर देह व्यापार कराया जाता है।

red light area

बाद में पता चला कि यहां के कोठे पर कुछ नाबालिग लड़कियां हैं जिनसे अवैध धंधा कराया जाता है। उन्होंने इसकी जानकारी एसपी सिटी मान सिंह चौहान को दी और पुलिस ने भी इस पर तत्काल एक्शन लिया।

red light area

एसपी सिटी ने ब्रह्मपुरी और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम के साथ कबाड़ी बाजार के रेड लाइट एरिया में छापेमारी की और कोठा संचालिका को गिरफ्तार किया।

4 लड़कियों को कराया गया मुक्त :

एनजीओ टीम के साथ पुलिस ने रेड लाइट एरिया से 4 लड़कियों को मुक्त कराया और कोठा संचालिका विमला को भी हिरासत में लिया गया।

red light area

मुक्त कराई गयी चारों लड़कियों के राजस्थान से होने की बात सामने आ रही है। पुलिस और एनजीओ की टीमें इन लड़कियों से पूछताछ में जुटी है।

red light area

एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि कोठा संचालिका को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

red light area

सभी आरोपियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। सभी लड़लड़कियों को महिला थाने में रखा गया है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें