Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: देश की “HELP”

H यानि High (ऊँचा) E यानि Earn (प्राप्त करना) L यानि Learned (ज्ञानवान) P यानि Prime Minister 
‘‘प्रधानमंत्री’’ हेल्प (HELP) के चार शब्द हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी जी में बखूबी समाये हुए है। सबका साथ-सबका विकास यह मूल मंत्र है भारत सरकार का। अब पहले शब्द H से जाने की मोदी जी ने सर्वप्रथम मुख्यमंत्री के रूप में गुजरात प्रदेश को जो ऊचाई दी वह अतुलनीय है।

गुजरात के CM मोदी:

जब मोदी जी गुजरात के CM बने उस समय वहां पर बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा व सुरक्षा का हालत दयनीय थी। मोदी जी ने अपने 14 वर्षों के मुख्यमंत्री काल में गुजरात को न केवल इन उपरोक्त परिस्थितियों से बाहर निकाला बल्कि गुजरात के विकास को चार चाँद लगाते हुए वहां की Electricity, Connectivity, Security को भी बेहद मजबूत कर दिखाया था। उस समय देश में आतंकवाद का बोलबाला था।
आतकंवादी देश की राजधानी दिल्ली, आर्थिक राजधानी मुम्बई तथा अन्य प्रदेशो की राजधानियों में सीरियल ब्लास्ट कर निर्दोष लोगों को मार रहे थे। गुजरात के शेर ने आतंकवादियों को ललकारा और कहा कि गुजरात प्रदेश में आकर दिखाओं तो जाने। आतंकवादियों से सीधा लोहा लिया तो उन्होंने पाकिस्तान से ऐलान करा दिया कि वे मोदी जी पर हमला करेंगे।

आतंकियों से मोर्चा लेते मोदी:

मोदी जी को भारतीय सुरक्षा ऐजेन्सियों ने भी अलर्ट कर दिया कि आपकी जान को खतरा है। बेपरवाह अंदाज में मोदी जी ने कहां कि मुझे अपने प्रदेशवासियों तथा देशवासियों की सुरक्षा की चिन्ता करनी है न कि अपनी।
मेरा प्रदेश व देश सुरक्षित रहे तभी मैं अपने को सुरक्षित मानूंगा। लगातार आतंकवादी मोदी को निशाने पर लिए रहे लेकिन मोदी जी का बाल भी बाका नहीं कर सके। ‘‘जाको राखे साईयां-मार सके न कोय-बाल न बांका कर सके जो जग यह बैरी होय’’।

देश के हीरो मोदी:

मोदी जी ने गुजरात में आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा एक बार नहीं कई बार तो वे देश के हीरों हो गए। यह बात केन्द्र की यूपीए सरकार को खराब लगी उस यूपीए सरकार ने आतंकवादी मुठभेड़ो को गलत बताते हुए उनकी सीबीआई जांच कराने की घोषणा कर दी।
जिन पुलिस के बहादुर आफिसर्स ने देश के दुश्मन आतंकवादियों को मार गिराया था शाजिसन उनकों गिरफ्तार कर लिया और जेल में डाल दिया।

भारत के PM मोदी:

भाजपा के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह जो उस समय गुजरात प्रदेश के गृह राज्यमंत्री थे उनकों भी दोषी मानते हुए न केवल मंत्री पद से हटवाया अपितु उनकी गिरफ्तारी तक कर उनको भी जेल भेजा गया, यहां तक कि उनकों गुजरात से बदर कर दिया गया।
क्या गुनाह था उनका उनके बहादुर अधिकारियों का जो उनको सजा दी गई। वक्त का पहिया जो हमेशा चलता रहता है वह घूमा और मोदी जी सन 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने सभी निर्दोष जेल से बाहर आये और उनके उत्पीडन की सजा जनता ने कांग्रेस की यूपीए सरकार को सत्ता से बेदखल कर दी।

पाकिस्तान के खिलाफ मोदी:

मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनते ही देश से आतंकवाद को लगभग उखाड़ फेंका है। आतंकवाद केवल जम्मू-कश्मीर तक ही छिटपुट बचा है। मोदी जी ने देश को इतनी ऊंचाई पर पहुंचा दिया कि दुश्मन देश पाकिस्तान विश्व से अलग-थलग पड़ गया है।
आतंकवादियों की शरणस्थली बना पाकिस्तान रोज अपने आका अमेरिका से डांट खा रहा है। मोदी मैजिक का ही यह कमाल है कि दुनिया की तीनो आर्थिक महाशक्ति अमेरिका, चीन व जापान सब भारत के साथ विकास की राह पर चलने लगे है।

विदेशियों को नसमस्तक करवाते मोदी:

अमेरिका ने भारत में भारी निवेश किया, जापान ने बड़ा निवेश कर बुलट ट्रेन तक बनानी शुरू कर दी है। चीन भी भारत के साथ विकास की राह पर चल पड़ा है। मोदी जी ने देश को दुनिया का अग्रणी देश बना दिया है। जर्मनी, आस्ट्रेलिया, इंग्लैण्ड, ब्राजील, इजराईल, पूरा सऊदी अरब तथा ईरान व ईराक तक भारत के साथ अपना सहयोग लेना व देना चाहता है।
यह तो बात हुई मोदी जी के प्रथम एच शब्द की। भारत में भारतीय जनता पार्टी को लगातार सफलता दिला रहे है, असम्भव को सम्भव कर दिखाया है। मोदी जी के परिश्रम से ही त्रिपुरा, असम में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार चल रही है। देश के 70 प्रतिशत आबादी पर मोदी जी की पार्टी का राज है।

कांग्रेस मुक्त भारत के मोदी:

आजादी के बाद देश की सबसे पुरानी व शक्तिशाली पार्टी कांग्रेस पार्टी को राजनीति से लगभग मुक्त सा कर दिखाया है। आज मात्र 2.5 प्रतिशत आबादी पर कांग्रेस का राज बचा है। छः क्षेत्रिय दल कांग्रेस से ज्यादा बड़े भूभाग पर देश में सत्ता पर काबिज है।
यह लोकप्रियता है भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी की अपने देशवासियों के दिलों में। मोदी जी ने देश व विदेश में खूब E यानि Earn किया है।
अब हम मोदी जी के Learned यानि (ज्ञानवान) की बात करते है इस बारे में मोदी जी की बहुत सी खुबिया हैं लेकिन उनमें वो सोच वो आकर्षण तथा आदर देना का भाव है उसका सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने यह कर दिया कि 26/11 के मुम्बई हमले में पाकिस्तान का ही हाथ था।

पड़ोसियों से रिश्ते सुधारते मोदी:

मोदी जी ने अपने शपथग्रहण में नवाज शरीफ को बुलाया उसके बाद उनसे ब्राजील में अलग से भेंट कर उनको सम्मान दिया। नवाज शरीफ के जन्म दिन पर उनको बधाई देने अचानक पाकिस्तान पहुंच गये।
विरोधियों ने खुब खरीखोटी सुनाई जो नवरात्र के व्रत रहते है उनको कहां कि बिन बुलाये बिरयानी खाने गए है मोदी जी। जाने क्या-क्या कहां उनकों लेकिन उनके ज्ञान का ही परिणाम है कि 2008 के मुम्बई हमले की जिम्मेदारी लेने से पाकिस्तान बचता रहा।
गौतलब है कि इस आतंकी हमले में 164 लोग मारे गए थे तथा 300 से ज्यादा घायल हो गए थे। उस समय मोदी जी मुम्बई गए सेना तथा पुलिस का मनोबल बढ़ाया था। यह साहस केवल एक देश भक्त की दिखा पाया था उस दिन उस समय।

पावरफुल मोदी:

अब बात करते है HELP के अंतिम शब्द P की P यानि Powerful Prime Minister तो जब उन्होंने देश में नोटबंदी की तो विपक्षी हाय तोबा मचाने लगे।
यह आदेश वापस लो देश में आपातकाल आ गया। मोदी जी ने केवल और केवल देशवासियों को सुना देखा और अपने निणर्य पर डटे रहे। आतंकवाद, नक्सलवाद, पत्थरबाजी की घटनाएं, कालाधन सब नो दो ग्यारह हो गया। अब दूसरे सबसे बड़े निणर्य जीएसटी की घोषणा कर दी।
दोनों सदनों की बैठक बुलाकर एक ऐतिहासिक समारोह कर ऐतिहासिक निणर्य कर दिखाया। यह है मोदी जी की HELP छवि।

वाराणसी हादसा: UPRNN के एमडी राजन मित्तल किये गये बर्खास्त

Related posts

भारत ने हासिल की जीत, मैदान में लगे वंदेमातरम के नारे

Namita
8 years ago

How to keep check on protein intake

Shivani Arora
7 years ago

रणजी में पहली बार विजेता बनी गुजरात टीम को मिलेगा तीन करोड़ का इनाम

Namita
8 years ago
Exit mobile version