Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

लोकसभा चुनावों में रायबरेली से कांग्रेस बदल सकती है प्रत्याशी

2019 के लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को घेरने की भाजपा ने चारों तरफ से तैयारी शुरू कर दी है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बीते दिनों अमेठी का दौरा किया था जिसके बाद उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा था। इसके अलावा बीते दिनों सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस एमएलसी को पार्टी में शामिल कराया। इन दिनों सोनिया गांधी का स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं रहता है। ऐसे में उनके आगामी लोकसभा चुनाव न लड़ने की खबरें आ रही हैं।

प्रियंका गांधी हो सकती हैं प्रत्याशी :

यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की इन दिनों राजनीति में सक्रियता कुछ कम हो गयी है। इसका कारण य्नका स्वास्थ्य खराब होना बताया जा रहा है। लगभग 1 साल के लंबे समय के बाद वे अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुँचीं थी। यहाँ उन्होंने कई कार्यक्रमों में भाग लिया था। हालाँकि वे यहाँ ज्यादा देर नहीं रुकी और शाम तक दिल्ली के लिए रवाना हो गयी। इसके बाद से सियासी गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस से प्रियंका गांधी को उनकी माँ सोनिया गांधी की जगह उतारा जा सकता है। हालाँकि प्रियंका अभी तक राजनीति में सक्रिय नहीं हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव लड़ने का आख़िरी फैसला तो उन्हीं का होगा।

माँ-भाई के लिए किया है प्रचार :

प्रियंका गांधी भले राजनीति में सक्रिय न हों मगर रायबरेली और अमेठी की जनता के बीच उनकी अच्छी पहुँच है। वे हमेशा लोकसभा चुनाव के समय अमेठी और रायबरेली आकर कांग्रेस के लिए प्रचार करती हैं और जनता के बीच जाकर उनसे मिलती हैं। अमेठी और रायबरेली की जनता के बीच भी प्रियंका को लेकर एक खास लगाव और जुनून देखने को मिलता है। यही कारण है कि मोदी लहर होने के बाद भी राहुल गांधी और सोनिया गांधी 2014 का लोकसभा चुनाव जीत गए थे। अगर प्रियंका गांधी न होती तो शायद ऐसा होना मुश्किल था।

Related posts

Expressive writing may keep stress at bay

Shivani Arora
7 years ago

भारत ने सीरीज पर किया 3-0 से कब्ज़ा, बदला 43 सालों का इतिहास!

Namita
8 years ago

हाथ की हथेली के ‘तिल’ में छिपे हैं कई राज!

Praveen Singh
7 years ago
Exit mobile version