Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

वीडियो: हर बहन के लिए उसका भाई होता है खास!

rakshabandhan video

[nextpage title=”Raksha Bandhan” ]

भाई-बहन के पावन प्रेम और स्नेह का प्रतीक, रक्षाबंधन या राखी का त्‍यौहार आज पूरे देश भर में बड़ी धूम-धाम से मनाया जा रहा है। आज के दिन बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और ईश्वर से उनके खुशनुमा जिंदगी और लंबी उम्र की कामना करती हैं। बदले में भाई, अपनी बहन को हर परिस्थिति में साथ देने और हर प्रकार के अहित से रक्षा करने का वचन देता है। कहते हैं कि आज के दिन जब बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं, तो देवता भी उनके बीच के इस स्नेह को आषीर्वाद देते हैं।  इस पावन पर्व पर देखिये यह वीडियो और रक्षाबंधन के त्यौहार को हर्ष और उल्लास के साथ मनाइये।

[/nextpage]

[nextpage title=”Raksha Bandhan” ]

हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाये जाने वाले इस त्यौहार के बारे में कई मान्यताएं हैं। साथ ही हमारे पुराणों में कई ऐसी कहानियां भी वर्णित हैं, जो इस पर्व के महत्व को दर्शाती हैं। आज के दिन बांधे जाना रक्षासूत्र रेशम के धागे से लेकर चांदी जैसी महंगी धातु का होता है। लेकिन हिन्दू पुराणों में वर्णित एक कथा ऐसी भी है, जब एक बहन ने भाई की कलाई से बहते खून को रोकने के लिए रक्षासूत्र के रूप में अपनी साड़ी का किनारा बाँधा था। ये कथा है भगवान श्रीकृष्ण और पांडवों की पत्नी द्रौपदी की। जिसके बाद श्रीकृष्ण ने द्रौपदी को बहन मानते हुए हमेशा रक्षा करने का वचन दिया था और चीर हरण के समय उनकी लाज बचाई थी।

[/nextpage]

Related posts

ये हैं दुनिया की 3 सबसे ‘डरावनी’ जगहें, जहां अब नहीं रहता कोई इंसान!

Praveen Singh
8 years ago

ग्रेटर नोएडा में रावण का मंंदिर बनकर तैयाार, 11 अगस्‍त को स्‍थापित कर दी जायेगी मूर्ति

Ishaat zaidi
9 years ago

खेल: पूर्व हेवीवेट चैम्पियन मोहम्मद अली नहीं रहे

Kamal Tiwari
9 years ago
Exit mobile version