2019 के लोकसभा चुनावों की समाजवादी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बसपा के साथ गठबंधन कर भाजपा का सूपड़ा साफ़ करने की तैयारी शुरू कर दी है। सपा अध्यश अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों संग बैठकें कर लोकसभा प्रत्याशियों के नाम पर मंथन करना शुरू कर दिया है। इस बीच समाजवादी पार्टी के एक बड़े नेता ने खुद को पार्टी का लोकसभा प्रत्याशी घोषित कर दिया है जबकि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बारे में कोई घोषणा नहीं की है।

अखिलेश कर रहे 2019 की तैयारी :

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में समाजवादी पार्टी सबसे आगे चल रही है। अन्य पार्टियों ने जहाँ इसके लिए अब तक कोई ख़ास तैयारी नहीं की है तो वहीँ सपा ने तो लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के लिए आवेदन फॉर्म तक निकाल दिया है। जिला सपा कार्यालय से कोई भी 10 हजार की रकम जमाकर इस फॉर्म को भरने के बाद प्रत्याशी बनने के आवेदन कर सकता है। वहीँ यूपी की फतेहपुर सीट से सपा ने सबसे पहले अपना प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है। साथ ही मुलायम सिंह के मैनपुरी से लड़ने का ऐलान अखिलेश कर चुके हैं। साथ ही वे खुद भी कन्नौज से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

संभल से लड़ेंगे रामगोपाल :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी और सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने अपने संभल दौरे पर अपने संभल से चुनाव लड़ने की घोषणा की। एक कार्यक्रम के दौरान रामगोपाल यादव ने मंच से कहा, “वैसे तो यह ऐलान करने का अधिकार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का है।” आपको बता दें कि इससे पहले अखिलेश यादव से नाराज चल रहे उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव के बारे में भी चर्चा चली थी कि वे इस बार कन्नौज सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। हालाँकि उनके चुनाव लड़ने पर अभी तक अखिलेश यादव की तरफ से कोई भी बयान नहीं आया है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें