Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

भारत में यहाँ पर 1 साल के लिए किराए पर मिलती हैं बीवियां

दुनिया भर में महिलायें पापी पेट और परिवार को संभालने के लिए काम करती हैं। मगर जब आखिर में उससे उनका गुजारा नहीं हो पाता है तो उन्हें अपने को बेचना पड़ता है। ये शाद सुनकर ही कई लोगों को गुस्सा आ जायेगा मगर ये कटु सत्य है। खासकर भारत में ये कुप्रथा आज भी प्रचलित हैं। भारत में 1 जगह ऐसी भी है जहाँ पर औरतों को 1 साल के लिए खरीद कर अपनी बीवी बनाया जाता है। ये शायद सुनने में किसी को भी अजीब लगेगा मगर ये सत्य है। आज हम आपकों भारत की अजीबोगरीब कुप्रथा के बारे में विस्तार से बतायेंगे।

मध्यप्रदेश में व्याप्त है कुप्रथा :

औरतों की खरीद फरोख्त के आपने बहुत से किस्से सुने होंगे लेकिन क्या किसी ने सुना है कि औरतों को 1 साल के लिए किराए पर अपनी बीवी बनाया जा सकता है।ये खबर सुनकर आप चौंक सकते हैं मगर ये सच है और ऐसा किसी दूसरे देश में नहीं हमारे भारत में होता है। मध्य-प्रदेश के शिवपुरी जिले के देहाती इलाकों में एक ऐसी कुप्रथा चली आ रही है जिसमें स्थानीय परिवार अपने घर की लड़कियों की 1 साल के लिए किसी अनजान व्यक्ति से शादी करा देते हैं।

इसके बदले में लड़की के परिवार वाले उस व्यक्ति से इसकी कीमत लेते हैं। ये कीमत 15,000 से लेकर 25,000 रूपये तक होती है। अगर वो व्यक्ति चाहे तो अधिक पैसे देकर उस लड़की को ज्यादा समय तक अपनी बीवी बनाकर रख सकता है।

धड़ीचा नाम की है कुप्रथा :

मध्यप्रदेश में व्याप्त इस कुप्रथा को ‘धड़ीचा’ प्रथा के नाम से जाना जाता है। ये जानकर सभी को बहुत ज्यादा हैरानी होगी कि ये कुप्रथा इस क्षेत्र में पिछले कई दशकों से चली आ रही है।

हालाँकि बहुत सी समाज सेवी संस्थाओं द्वारा इस और सरकार का ध्यान खींचने कि कोशिश हो चुकी हैं लेकिन लड़कियाँ या पीड़ित सामने नहीं आती हैं जिस कारण यह प्रथा चली आ रही है। आज भी मध्य प्रदेश में ये कुप्रथा धड़ल्ले से व्याप्त है और लड़कियों के शोषण का धंधा चरम पर है।

Related posts

लंबे समय बाद वापसी को तैयार भारतीय ओपनर रोहित शर्मा

Namita
8 years ago

वीडियो: जब मासूम की जान बचाने के लिये गोरिल्ला को मार दी गई गोली

Kumar
8 years ago

ये हैं 82 साल की सटीक निशानेबाज रिवॉल्वर दादी, वीडियो में देखिये अनोखा अंदाज़!

Namita
7 years ago
Exit mobile version