Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

आईपीएल: आज ‘रॉयल चैलेंजर्स’ का मुकाबला ‘मुंबई इंडियंस’ से, रात 8 बजे से होगा सीधा प्रसारण!

इंडियन प्रीमियर लीग में आज मुंबई की टीम का मुकाबला बैंगलोर की टीम से होगा। जिस का सीधा प्रसारण रात 8 बजे से बैंगलोर के एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम से किया जायेगा।

अच्छी शुरुआत के बाद बेकार:

इंडियन प्रीमियर लीग में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा। दोनों ही टीमों ने शुरू में प्रदर्शन के बाद से कुछ खास प्रभावित नहीं किया है। हालाँकि, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने पिछले मैच में किंग्स XI  पंजाब को रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हराया था, वहीँ दूसरी ओर मुंबई इंडियंस को उनके पिछले मुकाबले में सनरायजर्स हैदराबाद ने 85 रनों के बड़े अंतर से हराया था।

किसका पलड़ा भारी:

इंडियन प्रीमियर लीग में आज होने वाले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा। रॉयल चैलेंजर्स ने खेले गए 9 मैचों में से 5 में जीत दर्ज करी है, जबकि 4 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम अंक तालिका में सातवें नंबर पर है।

वहीँ मुंबई इंडियंस ने खेले गए 10 मैचों में से 5 में जीत और 5 में हार का सामना करना पड़ा है, और वो अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। दोनों टीमों के आंकड़े देखकर लगता है कि, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यह मैच जीत सकता है।

Related posts

उत्तर प्रदेश सरकार ने जारी की प्रदेश के लिए कोविड एडवाइजरी: विस्तृत जानकारी

Desk
2 years ago

वीडियो: ये बाइकर जरूर ‘यमराज’ का मित्र होगा, अदभुत दृश्य!

Kumar
8 years ago

तस्वीरें : Nilson ने पहली बार दिखाई थी गर्भ के भीतर जीवन की रचना!

Deepti Chaurasia
7 years ago
Exit mobile version