Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

इस जिले में सपा को जिलाध्यक्ष की कुर्सी के लिए नहीं मिल रहा कोई नेता

hamirpur president

hamirpur president

2019 के लोकसभा चुनावों की समाजवादी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रत्याशियों का चुनाव और संगठन को मजबूती देने पर काम करना शुरू कर दिया है। मगर 2019 के पहले ही उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की कार्यकारिणी भंग कर दी गयी है। बहुत जल्द इसका नया अध्यक्ष और नयी कार्याकारिणी चुनी जायेगी जिसके लिए कई बड़े नेताओं ने लखनऊ में आकर अपनी दावेदारी पेश करना शुरू कर दिया है।

सपा जिलाध्यक्ष की खोज जारी :

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में बीते दिनों सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने 25 दिन पहले पार्टी की जिला कार्यकारिणी भंग करते हुए जिलाध्यक्ष को हटा दिया था। इसके बाद से हमीरपुर के नए जिलाध्यक्ष को लेकर सपा नेताओं ने जोर लगाना शुरू कर दिया है। कई बड़े नेताओं और पूर्व पदाधिकारियों ने जिले से लेकर लखनऊ तक की दौड़ लगा दी है। वहीँ कुछ ऐसे हैं जो लखनऊ में ही डेरा जमा कर बैठ गए हैं। नए जिलाध्यक्ष बनने के लिए हमीरपुर से आये कई युवा नेताओं सहित वरिष्ठ लोगों ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की है। हालाँकि अभी तक सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नए जिलाध्यक्ष पर कोई फैसला नहीं किया है।

नेताओं ने जमाया लखनऊ में डेरा :

हमीरपुर में समाजवादी पार्टी पार्टी के कई वफादार युवा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में डेरा जमा लिया है। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वंदना यादव पूर्व मुख्यमंत्री की करीबी रिश्तेदार भी हैं और उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने पर तत्कालीन जिलाध्यक्ष का रुख आलाकमान को नागवार गुजरा और जिला कार्यकारिणी भंग कर दी गई। समाजवादी पार्टी के एक नेता ने नाम छुपाते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर 4 लोग दावेदारी कर चुके हैं और जल्द ही जिलाध्यक्ष चुन लिया जाएगा।

Related posts

UP Investors Summit 2018: जमीन से आसमान तक दिख रही धूम

Praveen Singh
7 years ago

वीडियो: टॉर्च मारते ही कैमरे में नजर आया आदिमानव!

Kumar
9 years ago

स्पेन की फुटबॉल टीम में दो कश्मीरी लड़कों ने बनाई जगह

Namita
8 years ago
Exit mobile version