Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

बेहद खराब है कानून व्यवस्था, हो रहे फर्जी एनकाउंटर- शिवपाल यादव

2019 के लोकसभा चुनावों की समाजवादी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। सपा और बसपा के गठबंधन के बाद से कद्दावर नेता शिवपाल यादव के तेवर भी काफी नर्म दिखाई दे रहे हैं। वे इन दिनों सार्वजनिक मंच से अखिलेश यादव की तारीफ कर रहे हैं और इस गठबंधन को भाजपा को रोकने वाला बता रहे हैं। इसी क्रम में मैनपुरी पहुंचे सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला।

अधिकारी कर रहे हैं मनमानी :

मैनपुरी में एक निजी कार्यक्रम के लिए पहुंचे शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अधिकारी बेलगाम होकर अपनी मनमानी कर रहे हैं। जनता अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटक रही हैं। उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। मैनपुरी के ग्राम जयसिंहपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा राज में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं। सत्ता दल के इशारे पर अफसर विपक्षी कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसा रहे हैं। इस मौके पर सांसद तेज प्रताप यादव, प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष चंदगी राम यादव, जिला पंचायत सदस्य बिल्लू यादव मौजूद रहे थे।

नहीं लड़ेंगे चुनाव :

मीडिया से बात करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि सपा और बसपा का ये गठबधन 2019 में भाजपा को यूपी से बाहर करने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भी केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की असलियत जान चुकी है। खुद के लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर राष्ट्रीय नेतृत्व चाहेगा तो जरूर वे अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। हालाँकि अभी ऐसा कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। अखिलेश स्वयं शिवपाल के चुनाव न लड़ने का समर्थन कर चुके हैं। ऐसे में उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावनाएं काफी कम हैं।

Related posts

वीडियो: ये वीडियो देखने के बाद आप बरसात के मौसम में कभी बाँध के आस पास नहीं जाएंगे

Kumar
8 years ago

जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप: अलग-अलग मैचों में जीता इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया

Namita
8 years ago

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अपना स्थान बचाने उतरेगी ऑस्ट्रेलिया!

Namita
8 years ago
Exit mobile version