Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

अखिलेश यादव को मिली सपा नेता की बगावती चिट्टी

2019 के लोकसभा चुनावों में मोदी लहर को रोकने के लिए सपा और बसपा में गठबंधन हुआ है। इस गठबंधन में कांग्रेस के भी शामिल होने की खबरें हैं हालाँकि अभी तक कुछ आधिकारिक रूप से सामने नहीं आया है। वहीँ कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस के स्तर प्रचार की सूची में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम है। इस बीच कांग्रेस से गठबंधन की खबरों के चलते समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने बगावत कर दी है। अखिलेश को लिखे एक पत्र में सपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी प्रत्याशी के सामने अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है।

अबू आजमी ने की बगावत :

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम के धर्मनिरपेक्षता विरोधी रवैए से नाराज समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अबू आसिम आजमी ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिख कर कांग्रेस से संबंध न रखने की सलाह दी है। अखिलेश को लिखे इस पत्र में आजमी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से सपा को धोखा देती आयी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव या समाजवादी पार्टी के किसी पदाधिकारी की तरफ से महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष अबू आजमी के इस बयान पर टिप्पणी नहीं की गई है।

कांग्रेस के खिलाफ उतारुंगा प्रत्याशी :

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम के इस बर्ताव से नाराज अबू आजमी ने अखिलेश को लिखे पत्र में साफ़ कह दिया कि यदि आगामी लोकसभा-विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में कांग्रेस से गठबंधन किया तो मैं अपने अलग उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारुंगा। उन्होंने पत्र में कहा कि एक तरफ आप कांग्रेस के साथ और हम कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में फैसला अब आपको करना है कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस से गठबंधन करना है कि नहीं।

Related posts

SSC Exam Scam : अभ्यर्थियों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

Desk
7 years ago

आग की लपटों से बाल-बाल बचे महेंद्र सिंह धोनी!

Namita
8 years ago

वीडियो: ये खतरनाक साइकिल स्टंट सबके लिए है एक सबक!

Kumar
8 years ago
Exit mobile version