भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे मैच में भारत के शीर्षक्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय के बीच हुई शतकीय साझेदारी कर भारत की सबसे सफल जोड़ी बन गए हैं।

यह जोड़ियां है कमाल की-

  • मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा ने 9 पारियां साथ खेली है।
  • घरेलू मैदानों में इन दोनों खिलाडि़यों के बीच पांच शतकीय साझेदारियां हो चुकीं है।
  • इन दोनों खिलाडि़यों ने 99.12 की औसत से 799 रन बनाए।
  • इससे पहले चार शतकीय पारियों का रिकॉर्ड विजय हजारे और रूसी मोदी के नाम था।
  • विजय हजारे और रूसी मोदी की जोड़ी ने 6 पारियां खेलते हुए चार शतकीय साझेदारी की थी।
  • राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने तीन पारियों में शतकीय साझेदारी की थी।
  • राहुल और सचिन ने 6 पारियों में 806 रन बनाए।
  • इसके अलावा सुनील गावस्कर और चेतन चौहान ने भी तीन शतकीय पारियां खेेलीं थीं।
  • इन जोडि़यों के बाद वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर ने दो पारी में शतकीय साझेदारी कर चुकें हैं।
  • वीरु और गंभीर ने 11 पारियों में 743 रन साथ में बनाए थे।

यह भी पढ़ें: सानिया मिर्ज़ा पर लगा टैक्स चोरी का आरोप, सर्विस टैक्स डिर्पाटमेंट ने जारी किया नोटिस

यह भी पढ़ें: रन आउट होना चाहते थे वकार यूनुस, अनिल कुंबले के खिलाफ की थी साजिश, हुए नाकामयाब

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें