[nextpage title=”summer drinks” ]

यूं तो गर्मी हर साल अपने चरम पर होती है लेकिन इस साल अप्रैल रिकाॅर्ड तोड़ गर्मी के साथ शुरु हुई है। इस वक्त देश के कई राज्य लू की चपेट में हैं। पिछले कुछ दिनों से तापमान 40 के पार जा रहा है। मौसम विभाग आशंका जताई है कि इस बार गर्मी 6 साल का रिकॉर्ड तोड़ देगी। ऐसे में गर्मी के दुष्प्रभाव से बचने के लिए इन चीजों को पियें, जो काफी सस्ता और किफायती है।

गर्मी में रहें स्वस्थ और मस्त :

[/nextpage]

[nextpage title=”summer drinks” ]

गन्ने का रस:

sugarcane juice

  • गर्मियों में गन्ने का रस सेहत के लिये बहुत अच्छा होता है।
  • इसमें विटामिन्स और मिनरल्स  होते हैं।
  • इसे पीने से ताजगी बनी रहती है।
  • साथ ही लू नहीं लगती है।

[/nextpage]

[nextpage title=”summer drinks” ]

छाछ:

Buttermilk

  • छाछ या फिर कहें मट्ठा, गर्मियों के दिनों में इसे अमृत के समान माना जाता है।
  • गर्मी की वजह से अगर तुरंत शरीर को ठंडक पहुंचानी है तो मठ्ठा पियें।
  • छाछ में कैल्शियम प्रोटीन के अलावा विटामिन बी और पोटैशियम की प्रचुर मात्रा होती है।
  • छाछ को पीने से शरीर का इम्यून सिस्टम भी मज़बूत होता है।

[/nextpage]

[nextpage title=”summer drinks” ]

बेल का रस:

bail juice

  • गर्मियां आते ही बेल व बेल शरबत हर जगह मिलना शुरु हो जाता है।
  • बेल शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है साथ ही शरीर की गर्मी को भी दूर करता है।
  • गर्मियों में लू लगने पर बेल का शरबत पीने से आराम मिलता है।
  • इसके अलावा यह पेट की समस्याओं में भी आराम पहुंचाता है।

[/nextpage]

[nextpage title=”summer drinks” ]

नींबू पानी:

lemonade

  • गर्मी का देसी टॉनिक नींबू पानी है।
  • इसलिए गर्मी में सिर्फ पानी नहीं, नींबू पानी पियें।
  • नींबू पानी गर्मी और उमस के चलते कम हुए लवणों की मात्रा को नियंत्रित करता है।

[/nextpage]

[nextpage title=”summer drinks” ]

सत्तू:

barley

  • सत्तू एक प्रकार का व्यंजन है।
  • गर्मी के दिनों में सत्तू या सत्तू के शरबत का सेवन से पेट की गर्मी को शांत करता है।
  • साथ ही गर्मी के दुष्प्रभाव एवं लू की चपेट से बचाता है।
  • सत्तू का प्रयोग करने से लू लगने का खतरा कम होता है क्योंकि यह शरीर में ठंडक पैदा करता है।

[/nextpage]

 

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें