कानपुर के ग्रीन पार्क में आगामी 22 सितम्बर को होने वाले मैच के लिए दोनों टीमो के सदस्यों का कानपुर पहुंचना शुरू हो गया है। यह मैच भारतीय क्रिकेटप्रेमियों के लिए ख़ास है क्यूंकि यह मैच भारतीय टेस्ट इतिहास का 500वां टेस्ट मैच होगा।

भारतीय टीम के सदस्य लगे पहुँचने :

  • कानपुर के ग्रीन पार्क में होने वाले टेस्ट के लिए टीम इंडिया मैदान पर 18 सितंबर से अपनी प्रैक्टिस शुरू करेगी।
  • सुरक्षा के मद्देनज़र होटल से लेकर ग्रीनपार्क तक हर तरह के इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।
  • स्टेडियम से लेकर टीम के होटल तक हर जगह सुरक्षा व्यवस्था अभी से कड़ी कर दी गई है।
  • टीम इंडिया के कई सदस्यों का तो होटल लैंडमार्क पहुंचना शुरू भी हो गया है।
  • आज उमेश यादव, रिद्धिमान साहा कप्तान विराट कोहली संग कानपुर के होटल लैंडमार्क पहुँच गए है।
  • जल्द ही बाकी सदस्य भी कानपुर पहुँच कर अपने प्रैक्टिस शुरू करेंगे।
  • सभी भारतीय खिलाड़ियों के कानपुर पहुँचने के बाद होटल लैंडमार्क द्वारा उनके लिए एक ख़ास आयोजन किया गया है।
  • न्यूज़ीलैंड की टीम अभी दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर रणजी चैंपियन मुंबई से तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेल रही है।
  • यह टीम 19 सितंबर को कानपुर में होटल पर पहुंचेगी।
  • भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा भी इस अभ्यास मैच में मुंबई टीम से खेल रहे हैं।
  • वे भी आज भारतीय टीम के साथ नहीं जुड़ पाएंगे मगर जल्द ही वे भी कानपुर पहुँच जाएँगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें