Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

चंडीगढ़ में सिलेंडर के बिना ही जलता रहा लंगर का चूल्हा

आज सोशल मीडिया में हमें कई तरह के वीडियो देखने को मिलते जिनमें कई वीडियो काफी रहस्यमयी और अजीब होते हैं। कई लोग तो इन वीडियो में होने वाली चीजों को चमत्कार समझ आँख बंद कर भरोसा भी कर लेते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में एक शख्स लंगर में बनने वाला खाना दिखा रहा हैं। इस वीडियो की ख़ास बात हैं कि इसमें जिस चूल्हे पर लंगर की दाल उबल रही हैं, उसमे गैस सिलेंडर नहीं लगा हुआ हैं। ये चूल्हा बिना किसी सिलेंडर के जल रहा हैं। ऐसे में कई लोग इसे चमत्कार बता रहे हैं। तो क्या सच में ये कोई चमत्कार हैं ?

चंडीगढ़ का बताया जा रहा वीडियो :

जानकारी के मुताबिक, ये वायरल वीडियो चंडीगढ़ के सेक्‍टर 40 में स्थित गुरुद्वारे का बताया जा रहा हैं। वीडियो में एक शख्स जिसका चेहरा नहीं दिख रहा हैं, दावा कर रहा हैं कि लंगर में श्रद्धालुओं के लिए बनाया जाने वाला प्रसाद चूल्हे पर बिना किसी सिलेंडर के बन रहा हैं और ये किसी चमत्कार से कम नहीं हैं।

lighting chulha without cylinder

ये शख्स चूल्हे के आसपास चारो तरफ कैमरा घूमाता हैं और ये दिखाने की कोशिश करता हैं कि चूल्हे के आसपास ऐसी कोई चीज नहीं हैं जिसकी वजह से आग जल रही हो। वीडियो में चूल्हे का पाइप जमीन पर पड़ा दिख रहा हैं। वीडियो में कहीं से कहीं तक कोई सिलेंडर भी नहीं दिखाई देता हैं।

प्रबंधक ने बताई सच्चाई :

इस वीडियो के अपलोड होने के बाद ही ये सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया। हालाँकि जब इस वायरल वीडियो का सच सामने आया तो ये चमत्कार वाली बात झूठी निकली। इस वीडियो के राज को खुद सेक्‍टर 40 के गुरुद्वारे के प्रबंधक ने खोला हैं। गुरुद्वारे के प्रबंधक कृपाल सिंह के अनुसार, इस वीडियो में कही गई बात में कोई सच्चाई नहीं हैं।

कृपाल ने बिना सिलेंडर के चुल्हा जलने की वजह बताते हुए कहा कि हमारे गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं के लिए प्रसादा तैयार हो रहा था। इस दौरान गैस सिलेंडर ख़त्म हो गया जिसकी वजह से उसे अलग कर दिया गया। इसी दौरान एक शख्स ने वीडियो बनाया हैं। कृपाल बताते हैं कि जब सिलेंडर को चूल्हे से अलग किया जाता हैं तो भी उसके पाइप में कुछ गैस बाकी रह जाती हैं।

[hvp-video url=”https://www.youtube.com/watch?v=8y61cEgxT2A” controls=”true” autoplay=”true” loop=”true” muted=”false” ytcontrol=”true”][/hvp-video]

इसी वजह से चूल्हा कुछ देर तक बिना सिलेंडर के जलता रहता हैं। हालाँकि विडियो बनाने वाले शख्स ने इसे तोड़ मोड़ के ये जताने की कोशिश की हैं कि ये प्रसाद पूरी तरह बिना सिलेंडर के ही बन रहा हैं. जो कि झूठ हैं।

Related posts

अब बंद होगा 2000 रु के नोट का प्रचलन, जारी होंगे ये नोट!

Praveen Singh
8 years ago

मानसून के मौसम में ऐसा हो आपका आहार!

Vasundhra
8 years ago

युवी के धमाकेदार बल्लेबाज़ी और SRH की जीत के साथ हुआ आईपीएल 10 का आगाज़

Namita
8 years ago
Exit mobile version