Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

उन्नाव रेप केस पर बोले अपर्णा यादव, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का नारा हुआ अर्थहीन

देश भर में इन दिनों उन्नाव में हुए गैंग रेप काण्ड और उसके आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की चर्चा हो रही है। जनता देश के हर कोने से पीड़िता को इंसाफ दिलाये जाने की माँग कर रही है। देश भर में भाजपा और उसके नेताओं का विरोध होना शुरू हो गया है। कई जगहों पर बाकायदा पोस्टर लगा दिए गए हैं कि यहाँ भाजपा नेताओं का आना मना है क्योंकि यहाँ पर बेटियाँ रहती हैं। अब इस बहुचर्चित उन्नाव गैंगरेप काण्ड पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के छोटी बहू अपर्णा यादव ने कुछ ऐसा कहा है जिससे नयी चर्चाएँ शुरू हो गई हैं।

योगी सरकार पर बोला हमला :

उन्नाव रेपकाण्ड पर देश भर में भाजपा और आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की चर्चाएँ हो रही हैं। विपक्ष इन दिनों भाजपा और पीएम मोदी पर हमलावर बना हुआ है। अब इसी क्रम में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू ने भी सरकार पर हमला बोला है। अपर्णा यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में अब ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का नारा अर्थहीन हो गया है। सपा नेत्री अपर्णा यादव ने कहा कि अगर किसी विधायक, सांसद या सरकारी अधिकारी के खिलाफ किसी पीड़ित महिला ने संगीन आरोप लगाया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई ठीक उसी तरह होनी चाहिए, जैसे आम आदमी के मामले में होती है। किसी को भी कानून के दायरे से बाहर नहीं रखना चाहिए। देश का कानून सभी के लिए बराबर है।

सपा ने की माँग :

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने कहा कि यह सरकार एक दिन भी नहीं रहनी चाहिए। अनुच्छेद 356 लागू होना चाहिए और उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे देश ने देखा किस तरह से पीड़िता के पिता को बर्बरता से पीटा गया है। पुलिस कैसे कह रही है कि कोई सबूत नहीं है। ऐसे पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। नंदा ने दावा किया कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गयी है। महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं और शासन प्रशासन इसे रोकने में नाकाम रहा है।

Related posts

शिप्रा बनी अंडर-15 बालिका वर्ग की शतरंज चैंपियन!

Sudhir Kumar
7 years ago

वीडियो: दैवीय चमत्कार! इस मंदिर में पत्थर को पीटने पर बजती है घंटी!

Kumar
8 years ago

Anjali Phougat marveled all with her Designer Dream Collection outfits & jewelry at The Unchained Ohio State University Fashion Show.

Desk
3 years ago
Exit mobile version