Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

VIDEO: जब Sea Lion ने लड़की को अचानक समुद्र में खींच लिया

सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखते ही किसी भी आम इंसान के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यह वीडियो कनाडा का है जिमें दिखाया गया है कि एक बच्ची नाव के किनारे पर बैठी थी तभी अचानक समुद्री शेर आया और उसे अपने मुंह से पकड़कर पानी में ले गया। एक अंग्रेजी पत्रिका के अनुसार कनाडा के पश्चिमी तट पर बने डॉक पर लोग समुद्री जीवों को खाना खिलाकर उनकी हरकतों से मजे ले रहे थे। लोग समुद्री शेर को खाने का सामान दे रहे थे।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल :

एक लड़की समुद्र के किनारे पर बैठी थी तभी समुद्री शेर पानी से निकला और लड़की को अपने जबड़े में जकड़कर उसे पानी में लेकर चला गया। यह देखते ही लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। जैसे ही यह घटना हुई लोग एकदम से सन्न रह गए। वहां मौजूद एक आदमी ने हिम्मत की और बच्ची को बचाने के लिए समुद्र में कूद गया, और लड़की को समुद्री शेर के मुंह से बचाकर ऊपर ले आया।

[hvp-video url=”https://www.youtube.com/watch?v=pMDtibc13fc&feature=youtu.be” controls=”true” autoplay=”true” loop=”true” muted=”false” ytcontrol=”true”][/hvp-video]

ऊपरवाले का करिश्मा था कि इस हादसे में उस शख्स और लड़की दोनों में किसी को चोट नहीं आई। उस बहादुर शख्स ने लड़की को चीते की फुर्ती से पानी में कूदकर बचा लिया। इस वीडियो को अब तक 5,559,112 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। हालाँकि इस वीडियो की सत्यता के पुष्टि हमारे द्वारा नहीं की जाती है।

Related posts

22 जून, 2016 को एक साथ ‘ 20 उपग्रहों’ को प्रक्षेपित कर इसरो बनाएगा इतिहास!

Divyang Dixit
8 years ago

UP Investors Summit 2018: डिप्टी CM ने किया निवेशकों को संबोधित

Shashank
7 years ago

वीडियो: बंद कमरे में लड़कियों ने किया जबरदस्त डांस!

Shashank
8 years ago
Exit mobile version