Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

मशहूर राजनैतिक हस्ति का अस्पताल में हुआ निधन

bl joshi

bl joshi

साल 2017 में बॉलीवुड में भी कई मौतें हुई हैं जिनसे देश ही नहीं पूरी दुनिया में लोगों को काफी दुःख पहुंचा है। इसके अलावा देश के राजनैतिक गलियारे में भी इस घटना से काफी उठा पटक रही है। एक बार फिर से यह वर्ष ख़खत्म होने से पहले एक और मौत राजनीतिक हस्ती की मौत हो गयी है। इनके निधन से देश की कई बड़ी राजनीतिक पार्टियाँ सदमें में हैं और इनके निधन पर दुःख जता रही हैं।

बीएल जोशी का हुआ निधन :

उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल बीएल जोशी का निधन हो गया है। दिल्ली के एम्स अस्पताल में शुक्रवार को अंतिम सांस ली। तीसरे राज्यपाल के रूप में उत्तराखंड आए जोशी ने अपने पौने दो साल के कार्यकाल में गहरी छाप छोड़ी थी। इनके निधन पर सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए कहा कि बीएल जोशी ने राज्यपाल सहित विभिन्न उच्च स्तरीय पदों पर रहते हुए अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को याद रखा जाएगा. ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को संबल देने की प्रार्थना करता हूँ।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि अत्यंत दुःख एवं शोक! उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल आदरणीय बीएल जोशी जी अब हमारे बीच नहीं रहे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिवार को शक्ति दे। एक कुशल प्रशासक और मार्गदर्शक के रूप में जोशी जी की कमी हमेशा महसूस होगी।

राजस्थान में हुआ था जन्म :

राजस्थान के नागौर जिले के छोटी काठू गांव में जन्में डा. बीएल जोशी अपने कार्यकाल में सरल स्वभाव के साथ कुशल प्रशासक के रूप में मशहूर रहे थे। उनके निधन पर राज्य सहित देश में शोक की लहर है। जोशी ने 29 अक्टूबर 2007 को राज्यपाल का कार्यभार संभाला था। 5 अगस्त 2009 तक इस पद रहते हुए वो राज्य के दुख-सुख से जुड़े रहे। वर्तमान राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल ने भी उनके साथ वर्ष 2004 से वर्ष 2007 तक दिल्ली में काम किया। जून 2004 से अप्रैल 2008 तक जोशी दिल्ली के उपराज्यपाल के रूप में कार्यरत थे।

Related posts

पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य के पर्व करवाचौथ पर सुहागिनों ने की चाँद की पूजा

Desk
2 years ago

‘Men showing greater interest in their appearance’

Shivani Arora
8 years ago

वीडियो: दो लड़कियों का अजीबोगरीब डांस, जिसे देख आपके होश उड़ जायेंगे!

Praveen Singh
8 years ago
Exit mobile version