Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

वीडियो: इस तरह से पेट्रोल पम्प कर्मचारी लगा रहे लोगों को चूना

[nextpage title=”वीडियो: इस तरह से पेट्रोल पम्प कर्मचारी लगा रहे लोगों को चूना” ]

अगर आपकी गाड़ी कम माइलेज दे रही है, तो कम्पनी को बुरा-भला कहने से पहले एक बार सोच लीजिये। हो सकता है कि आप जिस पेट्रोल पम्प से पेट्रोल भरवा रहें हों, वहां पर आपके साथ धोखा-धड़ी की जा रही हो। देश भर में कम पेट्रोल डाल कर लोगों के साथ धोखाधड़ी की घटनाएं आम होती जा रहीं हैं।

सोशल मीडिया पर आये एक वीडियो ने पेट्रोल पम्प पर कार्यरत कर्मचारियों द्वारा पेट्रोल चोरी के सच उजागर कर दिया। वीडियो में दिखाई दिया कि पेट्रोल पम्प पर काम करने वाले कर्मचारी नोजल का स्विच बंद कर लोगों को चूना लगा रहें हैं। वीडियो में एक शख्स पेट्रोल पम्प पर नोजल पकड़ कर खड़ा है। नोजल से पेट्रोल तो नहीं निकल रहा, लेकिन मीटर फीड वैल्यू लगातार बढ़ रही है।

अगले पृष्ठ पर वीडियो देखिये और जानिये पेट्रोल पम्प पर लोगों के साथ किस तरह से हो रही है धोखाधड़ी:

[/nextpage]

[nextpage title=”वीडियो: इस तरह से पेट्रोल पम्प कर्मचारी लगा रहे लोगों को चूना 2″ ]

https://www.youtube.com/watch?v=Lx0pVOj3gns

इससे पहले भी एक मामले का खुलासा हुआ था, हरियाणा में अम्बाला कैंट के एक पेट्रोल पम्प पर एक इंजीनिअर द्वारा तैयार की गई चिप के जरिये 6 रूपये प्रति लीटर की ठगी की जा रही थी। पेट्रोल पम्प पर चिप को मशीन के अन्दर लगाकर रिमोट के जरिये ऑपरेट किया जा रहा था। देश भर में इस तरह की चिपों का इस्तेमाल कर लोगों के साथ ठगी की जा रही है।

[/nextpage]

Related posts

EURO 2016: ‘ग्रुप डी’ में आज स्पेन का मुकाबला चेक रिपब्लिक से!

Divyang Dixit
8 years ago

PNB: चेस्ट ब्रांच से भेजे गए नोटों में 34500 रु की जाली करंसी

Kamal Tiwari
7 years ago

India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने खेली सबसे लंबी पारी!

Namita
8 years ago
Exit mobile version