Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

अनुष्का से पहले इस अभिनेत्री से था विराट का अफेयर

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने कुछ दिनों पहले इटली में एक सादे समारोह में करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी की थी। अनुष्का और विराट के अफेयर की ख़बरें काफी पहले से आने लगी थी मगर कभी भी दोनों ने एक-दूसरे के बीच रिश्ता होने की बात को नहीं कबूला था। आज हम आपको अनुष्का से पहले विराट की गर्लफ्रेंड के बारे में बताने जा रहे हैं जो खूबसूरती के मामले में अनुष्का से कम नहीं हैं।

विराट ने की अनुष्का से शादी :

बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपने दमदार अभिनय के दम पर जनता के दिलों में अपनी जगह बनाई है। क्रिकेट के खिलाड़ियों ने भी शानदार खेल की वजह से देश और विदेश में खूब नाम कमाया है। ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली जो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। विराट ने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत बहुत से महान खिलाड़ियों के कई रिकॉर्ड को ध्वस्त किया हैं। बीत साल दिसंबर में विराट ने बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी कर ली है।

virat kohli girlfriend

तमन्ना से था विराट का अफेयर :

भारतीय कप्तान विराट कोहली अपने खेल से ज्यादा मैदान के बाहर की अपनी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। विराट कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बने रहते थे। विराट की जिंदगी में अब तक कई लड़कियां आकर जा चुकी हैं मगर साउथ की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री तमन्ना को विराट की गर्लफ्रेंड कहा जाता था। विराट कोहली और तमन्ना की मुलाकात एक ऐड के दौरान हुई थी। पहली मुलाकात में ये एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। तमन्ना और विराट को कई जगहों पर साथ में घूमते हुए भी देखा गया था। मगर दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नही टिक पाया और ये दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

Related posts

मोदी सरकार के तीन साल: कितना हुआ ‘सबका साथ, सबका विकास’!

Namita
7 years ago

Abhishek, Kartik Aryan and Dino at football success party

Yogita
6 years ago

PHOTOS: लड़कियों के फोटो में है कुछ ऐसा, जूम करने पर हिल जायेगा दिमाग

Praveen Singh
7 years ago
Exit mobile version