Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

लड़कियों की शर्ट में पॉकेट न होने के पीछे है एक राज

आज के समय में लड़कियां भी अन्य सभी लड़कों की तरह ही जींस, टीशर्ट, शर्ट, पैंट, ट्राउज़र आदि पहनती हैं, मगर फिर भी दोनों के कपड़ों में अंतर होता है। शर्ट को ही ले लीजिए, महिलाओं और पुरुषों की शर्ट के डिज़ाइन में तो फर्क होता ही है मगर इसमें एक और फर्क होता है, क्या आपने कभी नोटिस किया है। अगर किसी ने ये अंतर ध्यान से नहीं देखा तो हम आपको इस बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

हैरान कर देने वाला सच :

लड़कियों की शर्ट में पॉकेट न होने के पीछे कुछ साइंटिफिक कारण नहीं है लेकिन अनुमान लगाया जाता है कि इसके पीछे वजह लड़कियों के लेकर वही दकियानूसी सोच है। ये हमारी परंपरा और मानसिकता से जुड़ा मसला है।

माना जाता है कि पुराने जमाने में महिलाओँ के कपड़ों में जेब नहीं बनाई जाती थी। इसके पीछे मानसिकता थी कि अगर महिलाओं के कपड़ों में जेब होगी तो वे अपनी जेब में कुछ न कुछ तो जरूर रखेंगी। इससे उनके शरीर की बनावट बिगड़ जाएगी और शरीर में उभार दिखाई देगा। इससे उनके शरीर की सुंदरता कम हो जाएगी. यही वजह है कि लड़कियों की शर्ट में पॉकेट नहीं बनाई जाती थी।

हैरानी की बात ये है कि पुराने ज़माने की तरह ही आज भी महिलाओं को सिर्फ सुंदर दिखने की वस्तु ही माना जाता है। पुराने ज़माने में जब महिलाओं ने जेब रखने की बात की थी, तब उनका विरोध हुआ था। हालाँकि आज के समय में सभी अपनी मर्जी की मालिक हैं और तमाम विरोधों के बावजूद अपनी पसंद के ही कपड़े पहनती हैं।

Related posts

2019 चुनाव को लेकर सबसे बड़े ज्योतिषाचार्य की भविष्यवाणी

Shashank
6 years ago

ODI: AB की अनुपस्थिति का फायदा उठाना चाहेगी टीम इंडिया

Kamal Tiwari
7 years ago

वीडियो: इन छोटे बच्चों का `जलीकट्टू` देख आप हैरान रह जाएँगे!

Shashank
8 years ago
Exit mobile version