Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

देश के बड़े रेसलर की हुई दर्दनाक रोड एक्सीडेंट में मौत

2018 के आने के बाद से देश भर में कई मशहूर हस्तियों का निधन हो गया है। इसमें श्रीदेवी से लेकर ओमपुरी सहित कई बड़े कलाकार शामिल हैं। इसके अलावा राजनीति जगत की कई हस्तियाँ भी हमारा साथ छोड़ कर जा चुकी हैं। इस बीच देश को एक और बड़ा झटका लग चुका है। देश के मशहूर पहलवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है। ये खबर सामने आते ही हड़कंप मच गया है और लोग पहलवान को आख़िरी सलाम देने के लिए उनके आवास पर उमड़ रहे हैं।

सुखचैन सिंह चीमा की हुई मौत :

देश के जाने माने पहलवान और मशहूर कोच सुखचैन सिंह चीमा की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वह अर्जुन अवार्ड और द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्‍मानित हो चुके थे। उनके निधन से देश में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी मौत‍ की खबर मिलते ही काफी संख्‍या में लोग उनके आवास पर पहुंच गए। सुखचैन सिंह चीमा गाड़ी से पटियाला अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान एक चौराहे पर एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्‍कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आल्टो कार में सवार लोग चंडीगड़ से मोगा की तरफ जा रहे थे। आल्टो सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

रुस्तम-ए‍-हिंद का जीता था खिताब :

राष्‍ट्रीय खेल संस्‍थान में वे प्रशिक्षक के पद पर थे। सुखचैन सिंह चीमा अपने समय के जानेमाने पहलवान थे और बाद में कुश्‍ती कोच बन गए। उन्होंने 1974 में तेहरान में हुए एशियाई खेलों में भारत के लिए कांस्‍य पदक जीता था। उनको अर्जुन अवार्ड और द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्‍म‍ानित किया गया था।

उनके पिता ओलंपियन पहलवान और रस्‍तम ए हिंद केहर सिंह चीमा थे। सुखचैन सिंह चीमा के पुत्र पलविंदर सिंह चीमा भी कुश्‍ती में नाम रोशन कर रहे हैं। पलविंदर भी रुस्‍तम ए‍ हिंद का खिताब जीत चुके हैं और ओलंपियन पहलवान हैं।

Related posts

बढ़ते नेटवर्क और निर्बाध कनेक्टिविटी से जीता उपभोक्ताओं का भरोसा, मार्च 2020 में सिर्फ जियो ने जोड़े यूपी पूर्व में उपभोक्ता

Ashutosh Srivastava
4 years ago

इस सुन्दर लड़की की उम्र हर किसी को कर रही हैरान!

Praveen Singh
7 years ago

वीडियो: फेमस होने के लिए लड़कियों ने की ऐसी खौफनाक हरकत

Praveen Singh
7 years ago
Exit mobile version