2019 के लोकसभा चुनावों में हमेशा की तरह उत्तर प्रदेश की भूमिका ख़ास और बड़ी रहने वाली है। राज्य की 80 लोकसभा सीटों को देखते हुए ही जल्द यूपी की योगी सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल की ख़बरें चल रही हैं। इस फेरबदल में जहाँ काम न करने वाले मंत्रियों की छुट्टी की जायेगी तो वहीँ कई नए चेहरों को भी मौक़ा दिया जा सकता है। सियासी गलियारों में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के एक सबसे करीबी नेता का नाम सामने आ रहा है जो सपा से बागी होकर अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

यशवंत सिंह बन सकते हैं मंत्री :

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अमित शाह शनिवार को रायबरेली में एक रैली को संबोधित करने के बाद लखनऊ आए और भाजपा मुख्यालय में पदाधिकारियों संग बैठक की। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में योगी मंत्रिमंडल के विस्तार पर चर्चा की गई। खबरें हैं कि बुजुर्ग मंत्रियों की छुट्टी कर उन्हें संगठन में भेजा जा सकता है। वहीं संगठन से युवा और तेजतर्रार लोगों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। सूत्रों की माने तो बीते दिनों MLC बने विजय बहादुर पाठक और यशवंत सिंह को मंत्रीमंडल में शमिल किया जा सकता है।

ये है प्लस पॉइंट :

सपा से भाजपा में आये यशवंत सिंह ने पिछले दिनों एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे से खाली हुई विधान परिषद की सीट से सीएम योगी आदित्यनाथ विधान परिषद पहुंचे थे। इस बार भाजपा ने यशवंत सिंह को फिर एमएलसी बनाया है। माना जा रहा है कि यशवंत सिंह को उनके इस्तीफ़ा देने के बदले रिटर्न गिफ्ट दिया जा सकता है। योगी मंत्रिमंडल में उन्हें महत्वपूर्ण मंत्रालय दिया जा सकता है। वहीं विजय बहादुर पाठक को भी मंत्रिमंडल विस्तार में जगह मिलने की पूरी संभावना है। हालाँकि इन खबरों पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें