उत्‍तर प्रदेश में इस वक्‍त चुनाव के प्रचार प्रसार की तैयारियां जोरो पर चल रही है। इस प्रदेश में सक्रिय तमाम पार्टियों के नेता अभी से ही जनता के बीच जाते हुए देखे जा रहे हैंं। इस चुनावी तैयारियों को ध्‍यान में रखते हुए सपा के कार्यकर्ता भी घर घर जाकर अपनी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में लगे हुए है। सपा सरकार के ये कार्यकर्ता कुछ ज्‍यादा ही उत्‍साहित नजर आ रहे है।

इन कार्यकर्ताओं के ऊपर चुनाव का रंग कुछ इस तरह चढ़ा हुआ है कि इन लोगों ने अपने चुनाव प्रचार के लिए महात्‍मा गांधी की मूर्ति का इस्‍तेमाल करने से गुरेज नही किया। प्रदेश के एक शहर मुरादाबाद में कुछ अति उत्‍साहित सपा के कार्यकर्ताओं ने राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की मूर्ति का अपमान किया है।

इन कार्यकर्ताओं ने महात्‍मा गांधी की मूर्ति पर अपनी टोपी रखकर उनका अपमान किया है। राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की मूर्ति का इस तरीके से अपमान करना बेहद निंदनीय कहा जा सकता है।

  • मुरादाबाद में सपा के कार्यकर्ताओं में राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी का अपमान किया है।
  • सपाईयों ने महात्‍मा गांधी की मूर्ति को समाजवादी टोपी और दुपट्टा पहना कर उनका अपमान किया है।
  • सपा कार्यकर्ताओ के ऐसा करने के बाद हर तरफ उनकी आलोचना हो रही है।
  • गांधी जी की जिस मूर्ति को सपाईयों ने अपमान किया है वो मुरादाबाद के सिविल लाइन इलाके के कंपनी बाग में लगी हुई है।
  • इस मूर्ति के ऊपर सपा की टोपी और दुवट्टा लगा हुआ है।
  • मूर्ति में गांधी जी की आखों से चश्‍मा भी गायब है।
  • फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच करना शुरू कर दिया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें