उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आते जा रहें सभी राजनीतिक दलों में बगावत का सिलसिला तेज होता जा रहा है। दूसरी पार्टी के बागी नेताओं को गले लगाने में भाजपा तनिक भी संकोच नहीं कर रही है। इसी के चलते भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को बहुजन समाज पार्टी के दो विधायकों ने बसपा छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। इसके साथ ही एक सपा विधायक भी भाजपा में शामिल हो गयें।

  • बसपा के दो विधायकों ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
  • हरदोई के मल्लावां बिलग्राम से विधायक बृजेश वर्मा ने बसपा का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया।
  • उनके साथ सवायजपुर विधान सभा से विधायक रजनी तिवारी भी अब भाजपा के साथ हो गई हैं।
  • वहीं समाजवादी पार्टी के विधायक अजय पासी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
  • पूर्व बीएसपी विधायक राकेश गोस्वामी भाजपा में शामिल होने वाला चौथा प्रमुख चेहरा रहें।

मायावती और नसीमुद्दीन के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार!

बसपा ने कहा पहले ही निकाल दिया थाः

  • बसपा को छोड़ने वालों में विधायक रजनी तिवारी, विधायक बृजेश वर्मा, पूर्व विधायक राकेश गोस्वामी हैं।
  • वहीं, बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि तीनों विधायकों को पहले ही निकाला जा चुका था।
  • इन्हें स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ ही निकाल दिया गया था।
  • बसपा महासचिव ने कहा कि ब्रजेश वर्मा को जुलाई 2016 में ही हटाया था।
  • रजनी तिवारी को जनता के बीच लोकप्रियता ना होने के कारण टिकट नहीं दिया गया था।
  • मिश्र ने कहा कि तीनों नेता पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थें।

मायावती के खिलाफ स्वामी प्रसाद मौर्य को चाहिए दयाशंकर का साथ

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें