उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ में मेगा कॉल सेंटर का उद्घाटन किया, जिसकी क्षमता 300 सीट है।
भाजपा के अच्छे दिनों पर साधा निशाना:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बसपा के साथ ही भाजपा पर भी हमला किया।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, अच्छे दिन वालों को सोचना होगा, डिजिटल इंडिया कैसे होगा।
- कॉल सेंटर का जिक्र करते हुए कहा कि, अच्छे दिन वाले बताएं जनता का फीडबैक सरकार तक पहुंचेगा।
समाजवादी परिवार के विवाद पर बोले सीएम:
- मुख्यमंत्री अखिलेश ने हाल ही में समाजवादी परिवार में मचे घमासान के बाद यूथ अध्यक्षों के निष्कासन का भी जिक्र किया।
- जिसमें उन्होंने मांग करते हुए कहा कि, यूथ के नेताओं को पार्टी में वापस लिया जाए।
- उन्होंने पार्टी के अनुभवी नेताओं से इस पर विचार करने को कहा।
- सीएम ने ये भी कहा कि, निष्कासित नेताओं ने मेरे प्रति समर्थन जताया था।
- गौरतलब है कि, पार्टी के यूथ विंग अध्यक्षों को पारिवारिक घमासान के बाद निष्कासित कर दिया गया था।
- जिसमें उन्होंने सपा प्रमुख के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।
पानी रोकना समस्या का हल नहीं:
- अपने संबोधन में उन्होंने उरी हमले पर भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
- उन्होंने कहा कि, पाकिस्तान से लड़ाई नहीं बातचीत होनी चाहिए।
- वहीँ सीएम ये भी कहा कि, सिन्धु का पानी रोकना समस्या का हल नहीं है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार