[nextpage title=”amar singh” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के सभी पार्टियों ने अपना पूरा दम लगा दिया है। सत्ताधारी दल समाजवादी पार्टी ने सत्ता में वापसी की तैयारी कर ली है। मगर आये दिन होने वाले घटनाक्रम से इस तैयारी पर बड़ा असर पड़ता है। सपा के पूर्व महासचिव और पार्टी से निष्कासित नेता अमर सिंह ने एक बड़े नेता के ऊपर हैरान कर देने वाली टिप्पणी कर दी है।

[/nextpage]

[nextpage title=”amar singh” ]

अमर सिंह ने लालू प्रसाद पर की टिप्पणी :

  • अमर सिंह समाजवादी पार्टी से निष्कासित होकर हर रोज हैरान कर देने वाले बयान दे रहे है।
  • इसी क्रम में उन्होंने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर गलत टिप्पणी कर दी है।
  • उन्होंने लालू प्रसाद यादव को राजनैतिक रूप से मृत कहा है।
  • आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव मुलायम सिंह के समधी है।
  • लालू प्रसाद यादव लगातार सपा के समर्थन में जनसभाएं कर रहे है।
  • इसी पर उन्होंने अपना बयान लालू यादव के विषय में दिया है।
  • अमर सिंह जब से पार्टी से निकाले गए है, वे आये दिन हैरान कर देने वाले बयान देते नजर आ रहे है।
  • कभी वे अखिलेश यादव पर टिप्पणी कर सुर्ख़ियों में आते है।
  • तो कभी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर हुए घटनाक्रम को ड्रामा बताते नजर आते है।
  • हालाँकि अभी तक अमर सिंह के इस बयान पर लालू प्रसाद ने कोई टिप्पणी नहीं की है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें