उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खान सोमवार को हज हाउस कार्यक्रम के तहत गाजियाबाद के दौरे पर हैं।
भीमराव अम्बेडकर पर की अभद्र टिप्पणी:
- समाजवादी सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने गाजियाबाद के हज हाउस कार्यक्रम में शिरकत की।
- जहाँ उन्होंने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।
- हमेशा कुछ न कुछ विवादित बयान देने वाले आजम खान ने यहाँ अम्बेडकर पर अभद्र टिप्पणी कर दी।
- गौरतलब है कि, आजम खान ने अम्बेडकर की प्रतिमाओं पर अभद्र टिप्पणी की।
- सपा नेता ने कहा कि, अम्बेडकर की उंगली उठाई प्रतिमा से बसपा का मोटो दिखता है।
- सपा नेता ने आगे कहा कि, मूर्ति एक ऊँगली उठाकर कहती है कि ये प्लाट हमारा है।
रेप करने वाले मौलवियों के समर्थन में आये आजम खान:
- गाजियाबाद में हज हाउस के कार्यक्रम में सपा के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने पहले अम्बेडकर की प्रतिमाओं पर अभद्र टिप्पणी की।
- उसके बाद वो रेप के आरोपी मौलवियों के समर्थन में बोलते नजर आये।
- सपा नेता बिजनौर की जामा मस्जिद के मौलवी के समर्थन में बोलते नजर आये।
- गौरतलब है कि, बिजनौर जामा मस्जिद के मौलवी पर एक महिला ने तंत्र-मन्त्र के बहाने रेप का आरोप लगाया था।
- जिसका वीडियो भी मीडिया में काफी वायरल हुआ था।
- जिसका ठीकरा आजम खान ने पत्रकारों के सर फोड़ा।
- उन्होंने कहा कि, मीडिया मौलवियों के पीछे पड़ी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार