बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने आज सूबे के कानपुर शहर में रैली की, गौरतलब है कि, नितीश कुमार 3 महीने में 7 बार यूपी के दौरे पर आ चुके हैं।
नितीश कुमार के संबोधन के कुछ अंश:
- बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने आज कानपुर में रैली की।
- नितीश कुमार का 3 महीने में यह 7वां यूपी का दौरा है।
- ये रैली कानपुर के घाटमपुर में हुई।
- इस दौरान उन्होंने कहा कि, कानपुर की धरती को प्रणाम करता हूँ।
- बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने कहा कि, बिहार में 4 महीने पहले शराबबंदी की।
- उन्होंने आगे कहा कि, जिससे महिलाओं में काफी ख़ुशी है।
- उन्होंने यूपी के लॉ एंड आर्डर पर कहा कि, यूपी में शराबबंदी से अपराध कम होगा।
- उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश को नसीहत देते हुए कहा कि, शराबबंदी को लेकर अखिलेश हिम्मत करें।
- उन्होंने आगे कहा कि, शराबबंदी की आलोचना करने वाले भी अब खुश हैं।
- उन्होंने कहा कि, समाज में स्वच्छ वातावरण के लिए शराबबंदी होना आवश्यक है
- उन्होंने कालाधन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि, दो साल बाद भी काला धन वापस नहीं आया है।
- नितीश कुमार ने आगे कहा कि, किसानों के लिए केंद्र ने कुछ नहीं किया है।
- उन्होंने कहा कि, भाजपा ने झूठे वादों के बल पर केंद्र की सत्ता पाई है।
- उन्होंने ये भी कहा कि, लोगों को सचेत रहना चाहिए, उन्हें भड़काया जा रहा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार