उत्तर प्रदेश के आगामी 2017 विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की मौजूदा सरकार समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव महागठबंधन की कोशिशों में लगे हैं, वहीँ महागठबंधन पर भाजपा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सपा की कलह आखिरी पड़ाव पर:

  • यूपी चुनावों के तहत समाजवादी पार्टी द्वारा प्रदेश में महागठबंधन की तैयारी की जा रही है।
  • जिसके लिए सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव अन्य दलों के शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में लगातार बने हुए हैं।
  • वहीँ आगामी चुनाव में महागठबंधन की ख़बरों पर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी प्रातक्रिया दी है।
  • भाजपा के प्रवक्ता हरीश चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा है कि, समाजवादी पार्टी की पारिवारिक कलह अपने आखिरी पड़ाव पर है।
  • प्रवक्ता ने आगे कहा कि, इसका नतीजा सपा को चुनावों में हार से चुकाना पड़ेगा।

मुलायम सिंह पर भरोसा रिस्क:

  • भाजपा के प्रवक्ता ने आगे महागठबंधन पर अपनी प्रतिक्रियां दी।
  • उन्होंने कहा कि, अन्य दल जो सपा के साथ गठबंधन करना चाहते हैं, वो सपा प्रमुख पर भरोसा कर रिस्क नहीं लेना चाहता है।

अखिलेश, शिवपाल और मुलायम को जनता से कोई मतलब नहीं है:

  • भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि, सपा में अखिलेश, मुलायम और शिवपाल तीनों अलग सोचते हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, इनका काम सिर्फ करप्शन को बढ़ावा देना है।
  • साथ ही प्रवक्ता ने ये भी कहा कि, इन तीनों को प्रदेश की जनता से कोई लेना-देना नहीं है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें