भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को मुलायम सिंह यादव के गढ़ में रहे, जहाँ उन्होंने पार्टी की संकल्प महासभा को संबोधित किया।
यूपीए सरकार में सेना के साथ बुरा हुआ:
- अपने संबोधन में अमित शाह ने आगे देश की संप्रग सरकार भी हमला किया।
- उन्होंने कहा कि, यूपीए सरकार में बॉर्डर पर आये दिन हमले होते थे।
- जवानों का सिर काट कर दुश्मन ले जाते थे।
- इसके बाद उन्होंने कहा कि, यूपीए सरकार सपा और बसपा के समर्थन में चलती थी।
भाजपा सरकार ने दिया मुंहतोड़ जवाब:
- राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि, भाजपा सरकार में सीमा पार से हो रही ज्यादतियों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है।
- अमित शाह ने आगे कहा कि, शहीदों को सम्मान देने के काम भाजपा ने किया है।
- इसके बाद अमित शाह ने सर्जिकल स्ट्राइक पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
सर्जिकल स्ट्राइक पर शाह:
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सर्जिकल स्ट्राइक का भी जिक्र किया।
- उन्होंने कहा कि, आजादी के बाद पहली बार सेना ने करार जवाब दिया है।
- इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, सर्जिकल स्ट्राइक से सेना ने सीमापार जवाब दिया।
- अमित शाह ने आगे कहा कि, यूपी की जनता ने भाजपा पर बहुत बड़ी कृपा की थी।
- आगे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि, देश की सीमाओं से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार