भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को मुलायम सिंह यादव के गढ़ में रहे, जहाँ उन्होंने पार्टी की संकल्प महासभा को संबोधित किया।

बुआ-भतीजा यूपी में लॉ एंड आर्डर ठीक नहीं कर सकते हैं:

  • अमित शाह ने मंच से बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी हमला किया।
  • उन्होंने कहा कि, मायावती कानून की बात करती हैं, जबकि उनकी सरकार में भी रेप की घटनाएँ बढीं थी।
  • साथ ही अमित शाह ने कहा कि, ये बुआ-भतीजा सूबे में लॉ एंड आर्डर ठीक नहीं कर सकते हैं।

कल्याण सरकार में था लॉ एंड आर्डर:

  • अमित शाह ने भाजपा सरकार की बात करते हुए कहा कि, यूपी में कल्याण सिंह की सरकार में लॉ एंड आर्डर था।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, अखिलेश और मायावती सरकार में लॉ एंड आर्डर ध्वस्त होता है।
  • अमित शाह ने इसके बाद सपा सरकार द्वारा कौमी एकता दल के साथ विलय पर हमला किया।
  • उन्होंने कहा कि, अखिलेश ने कहा था कि, मुख़्तार को नहीं लेंगे।
  • लेकिन मुख़्तार तो आ गए, अब अखिलेश क्या करेंगे।
  • अमित शाह ने आगे कहा कि, भाजपा गुंडों नहीं, देश भक्तों की पार्टी है।
  • इसके बाद अमित शाह ने संबोधन में यूपी के अन्य मसलों जैसे बिजली, बेरोजगारी आदि पर बात की।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें