उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने राहुल गाँधी की किसान यात्रा को उनकी ‘अंतिम यात्रा’ बता दिया है।
‘राम के नाम से होती है अंतिम यात्रा’:
- सूबे के गोरखपुर से भाजपा के सांसद योगी आदित्यनाथ ने राहुल गाँधी की किसान यात्रा पर निशाना साधा है।
- उन्होंने कहा कि, राम के नाम से ही अंतिम यात्रा होती है।
- योगी आदित्यनाथ ने राहुल की इस यात्रा को उनकी अन्तिम यात्रा बता दिया।
- गौरतलब है कि, योगी आदित्यनाथ ने ये बयान राहुल गाँधी के अयोध्या आगमन पर दिया था।
- हालाँकि, उन्होंने राहुल गाँधी के अयोध्या आकर दर्शन करने का स्वागत किया है।
- भाजपा सांसद ने कहा कि, प्रभु राम के चरणों में जो भी आये उसका स्वागत है।
- उन्होंने आगे कहा कि, मन से शुद्ध किसी भी व्यक्ति का मंदिर में दर्शन करना बहुत अच्छी बात है।
- आदित्यनाथ ने आगे कहा कि, अयोध्या सनातन धर्म की तीर्थस्थली है और यहाँ किसी के लिए बंधन नहीं है।
- उन्होंने आगे कहा कि, कोई भी व्यक्ति जो अन्तःकरण से शुद्ध हो वो भगवान का दर्शन कर सकता है।
शंकराचार्य के बयान पर लिया आड़े हाथों:
- योगी आदित्यनाथ ने शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के गौमांस वाले बयान पर कहा उन्हें आड़े हाथों लिया।
- उन्होंने कहा कि, अगर स्वरूपानंद जी ने अपने शिष्य जवाहरलाल नेहरु को ये उपदेश दिए होते तो गौमांस की बिक्री कबकी बंद हो जाती।
- शंकराचार्य ने कहा था कि, जिस देश में गाय की पूजा होती है, उस देश की सरकार गाय का मांस बेचकर विदेशी मुद्रा जमा कर रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार