उत्तर प्रदेश में तीन चरणों के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो चुके है। इस विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने पिछले मतदान आकड़ों को ध्वस्त करते हुए, मतदान के नये रिकॉर्ड कायम किए हैं। अब सभी राजनीतिक दल चौथे व आगामी सभी चरणों के चुनाव के लिए प्रचार में जुट गए हैं। इसी क्रम में मंगलवार को केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा गोंडा के दौरे पर थे।

विरोधियों पर हमला

  • केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा यूपी चुनाव के प्रचार अभियान के तहत गोंड़ा के दौरे पर थें।
  • उन्होंने यहा विरोधियों पर जमकर निशाना साधा।
  • कलराज मिश्रा ने कहा कि किसानों की हितैशी बन रही सपा सरकार हर जगह फेल हुए।
  • सपा सरकार किसानों के गन्ना मूल्य पर उदासीन बना रही।
  • साथ ही कहा कि सपा में कानून व्यवस्था बदहाल स्थिति में है।
  • उन्होंने कहा कि यूपी सरकार का डायल 100 पूरी तरह फेल रहा,
  • क्योंकि इस पर संपर्क करने के बाद यूपी पुलिस समय पर नहीं पहुंचती है।
  • उन्होंने कहा कि बसपा की मायावती ने अपने शासन काल में सिर्फ भ्रष्टाचार ही किया।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें