बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती आज आजमगढ़ में महारैली को संबोधित करेंगी, जिसके तहत बसपा सुप्रीमो बाबतपुर एअरपोर्ट पहुँच चुकी हैं।
कुछ ही देर में पहुंचेंगी आजमगढ़:
- बसपा सुप्रीमो मायावती अपनी आजमगढ़ रैली के तहत वाराणसी के बाबतपुर एअरपोर्ट पर पहुँच चुकी हैं।
- बसपा सुप्रीमो थोड़ी देर में आजमगढ़ के लिए निकलेंगी।
- गौरतलब है कि, आजमगढ़ के आईटीआई मैदान में बसपा सुप्रीमो महारैली को संबोधित करेंगी।
- इस महारैली में करीब 6 लाख लोगों के आने की सम्भावना है।
बसपा सुप्रीमो का पूर्वांचल में पहला शक्ति प्रदर्शन:
- बसपा सुप्रीमो की आज होने वाली महारैली को सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय नाम दिया गया है।
- बसपा सुप्रीमो मंच पर करीब 12.15 बजे पहुंचेंगी।
- बसपा सुप्रीमो मायावती आगामी 2017 के विधानसभा चुनाव के तहत पूर्वांचल में पहला शक्ति प्रदर्शन करेंगी।
- इससे पहले मायावती ने सूबे के आगरा में शक्ति प्रदर्शन किया था।
- जिसमें करीब 4 लाख लोग शामिल हुए थे।
- बसपा सुप्रीमो की इस रैली में आजमगढ़ के अलावा गोरखपुर के लोग भी शामिल होंगे।
सुबह से जमा हो रही है भीड़:
- बसपा सुप्रीमो की महारैली में लोगों के आने का सिलसिला सुबह से ही शुरु हो गया है।
- अब तक करीब लाखों की भीड़ यहाँ पहुंच चुकी है।
- गौरतलब है कि, आजमगढ़ सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव का संसदीय क्षेत्र भी है।
आजमगढ़ पहुंची बसपा सुप्रीमो:
- अपनी महारैली के संबोधन के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती आजमगढ़ पहुँच चुकी हैं।
- बसपा सुप्रीमो थोड़ी देर में रैलीस्थल पर मौजूद लोगों को संबोधित करेंगी।
- बसपा सुप्रीमो के साथ बसपा नेता सतीश चन्द्र मिश्रा भी मौजूद हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार