उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की शुरुआत शनिवार 11 फरवरी से शुरू हो चुका है, जिसके तहत बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने पार्टी और स्वयं के प्रचार अभियान की गति को बढ़ा दिया है। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती कानपुर पहुंची थी। जहाँ उन्होंने कानपुर के शिवराजपुर में जनसभा को संबोधित किया।
कानपुर के शिवराजपुर जनसभा के संबोधन के मुख्य अंश:
- पहले चरण के चुनाव में बसपा के उम्मीदवारों के लिए एक तरफ़ा झमाझम वोट पड़े हैं।
- बसपा इस चुनाव में नंबर 1 रहेगी।
- कल के दूसरे चरण के चुनाव में भी बसपा के पक्ष में झमाझम वोट पड़ेंगे।
- सपा और कांग्रेस को सिर्फ गिनी चुनी ही सीटें मिलेंगी।
- पहले चरण के चुनाव के अगले दिन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कांफ्रेंस की।
- जिसमे उनके चेहरे की हवाइयां उड़ी हुई थी।
भाजपा पर हमला:
- मुझे लगता है आने वाले चुनाव के चरणों में बीजेपी का सत्यानाश न हो जाये।
- अगर हमें पूर्ण बहुमत नहीं मिला तो हम विपक्ष में बैठना मंजूर करेंगे मगर बीजेपी की मदद नही लेंगे।
- भाजपा के शासन में रोहित वेमुला काण्ड हुआ।
- भाजपा, सपा, और कांग्रेस बहुत पीछे जा रहे हैं।
- गुजरात में दलितों को बेल्ट से पीटा गया।
- बसपा न भाजपा का समर्थन लेगी न कांग्रेस का।