उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती सोमवार को यूपी चुनाव के तहत उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद और आगरा के दौरे पर थीं। अपने दौरे के चलते बसपा सुप्रीमो मायावती पहले फर्रुखाबाद के बाद आगरा पहुंची थी। जहाँ उन्होंने एक चुनावी रैली को संबोधित किया।
आगरा में बसपा सुप्रीमो मायावती के संबोधन के मुख्य अंश:
- उत्तर प्रदेश में बीएसपी की लहर चल रही है।
- यूपी की जनता इस बार गुंडा राज का सफाया करेगी।
- हमारी सरकार बनते ही सभी अधिकारी लाइन पर आ जायेंगे।
- केंद्र में बैठी सरकार दलित विरोधी सरकार है।
- जनता सपा और भाजपा को वोट देने की गलती न करे।
- बीजेपी का पहला चुनावी वादा विदेशों से कालाधन लाकर प्रत्येक गरीबों के खाते में 15 लाख रुपये देगी।
- भाजपा ने अपना चुनावी वादा पूरा नही किया।
- क्या किसी किसान भाई का कर्जा माफ़ हुआ है अभी तक।
- सरकार आते ही योजनाओं के पुराने नाम बहाल होंगे।
- बसपा की ही सरकार में सर्वसमाज का भला होगा।
जेल में बंद बेक़सूर लोगों की समीक्षाएं करेंगे:
- केंद्र सरकार आरक्षण को खत्म कर देगी।
- जेल में बंद बेक़सूर लोगों की समीक्षाएं करेंगे।
- दुखी पीड़ित लोगों के एक लाख तक के कर्ज को माफ़ करेंगे।
- आरोपों के जवाब देने से भाजपा नेता कतरा रहे हैं।
- अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से पक्षपात किया जा रहा है।