उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चार चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं, जिसके तहत सभी दल अन्य चरणों के प्रचार अभियान में अपनी ताकत झोंक रहे हैं। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती सोमवार 27 फरवरी को आजमगढ़ के बाद कुशीनगर पहुंची थी। जहाँ उन्होंने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
कुशीनगर में बसपा सुप्रीमो मायावती के संबोधन के मुख्य अंश:
- समाजवादी पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा दागी चेहरा रहा है।
- सपा सरकार शुरू से ही जंगलराज गुंडा राज व्याप्त रहा है।
- सपा में गुंडाटैक्स आपराधिक दंगे होते रहे है।
- मीडिया में गरीबों का पैसा खर्च किया गया है।
- समाजवादी पेंसन योजना का पहले महामाया गरीब आर्थिक मदद योजना था।
पुत्रमोह में शिवपाल का अपमान:
- मुलायम सिंह ने अपने पुत्र मोह में अपने भाई शिवपाल का अपमान किया है।
- शिवपाल का अपमान करना सपा को भारी पड़ेगा।
- बसपा का दलित वोट एकजुट है।
- भारतीय जनता पार्टी नें कोई भी वादा पूरा नहीं किया।
- भाजपा ने किसी का कर्जा माफ नही किया।
- मुस्लिम सपा को वोट ना देकर बसपा को वोट करें।
- उत्तर प्रदेश की जनता नें अपने गोद लिए बेटे को वापस गुजरात भेजने का फैसला लिया है।
- बबुआ को समाजवादी पार्टी की भाभी भी नहीं बचा पायेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#Bahujan samaj party
#bahujan samaj party supremo mayawati
#bahujan samaj party supremo mayawati addressed kushinagar public meeting today.
#BSP Supremo
#BSP Supremo Mayawati
#bsp supremo mayawati kushinagar public meeting today
#kushinagar public meeting today
#Mayawati
#mayawati kushinagar public meeting
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार