उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ में मेगा कॉल सेंटर का उद्घाटन किया, जिसकी क्षमता 300 सीट है।
90 फ़ीसदी लोग मदद की बात कहते हैं:
- सीएम अखिलेश ने कॉल सेंटर के उद्घाटन में अपना संबोधन किया।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, सपा सरकार ने लोगों को मदद पहुंचाई है।
- उन्होंने आगे कहा कि, मैंने पत्र भेजकर लोगों से योजना के बारे पूछा है।
- इसी विषय पर आगे कहा कि, 90 फ़ीसदी लोग मदद की बात करते हैं।
- सीएम ने संबोधन में आगे कहा कि, सपा सरकार ने टेक्नोलॉजी के माध्यम से भ्रष्टाचार पर लगाम लगायी है।
- पेंशन योजना के जिक्र पर उन्होंने कहा कि, समाजवादी पेंशन से 55 लाख महिलाओं को लाभ पहुंचा रहे हैं।
लैपटॉप से विरोधियों को तकलीफ:
- सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि, समाजवादियों के लैपटॉप से विरोधियों को बड़ी तकलीफ पहुँचती है।
- उन्होंने आगे कहा कि, लैपटॉप खोलने पर मेरी और नेताजी की तस्वीर आती है।
- साथ ही उन्होंने सपा द्वारा हर क्षेत्र में काम किये जाने की बात कही।
- सीएम ने कार्यक्रम में समाजवादी योजनाओं का लाभ जनता को मिलने की बात भी कही।
बहुजन समाज पार्टी पर हमला:
- मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान विरोधी दलों पर भी निशाना साधा।
- जिसमें बसपा और भाजपा प्रमुखता पर रहे।
- सीएम ने बहुजन समाज पार्टी पर कहा कि, पत्थरों वाली सरकार ने पत्थर लगवाए थे।
- इसी विषय पर सीएम ने आगे कहा कि, 9 साल से जो हाथी खड़े थे वो खड़े ही हैं।
- आगे बोलते हुए सीएम ने कहा कि, जो हाथी 9 साल से बैठे हैं वो भी उठ नहीं पाए हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार